उज्जैन. शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी हरमिंदरसिंह बग्गा के घर शनिवार रात 20 लाख से अधिक की चोरी हो गई। परिवार पीवीआर में मूवी देखने के लिए गया हुआ था। रात साढ़े 10 बजे के करीब वापस लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। यह देखते ही बग्गा परिवार के होश उड़ गए, तिजोरी में लाखों रुपए के सोने के आभूषण और डायमंड की अंगूठियां सहित अन्य कीमती सामान रखा हुुआ था। वो सभी ले गए और 85 हजार रुपए भी ले गए।