5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP CM Mohan Yadav: 16 दिसंबर को महाकाल नगरी उज्जैन आएंगे सीएम मोहन यादव, महाकाल से होगी मुख्यमंत्री की रैली की शुरुआत

MP CM Mohan Yadav: मोहन यादव के बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद बतौर मुख्यमंत्री के रूप में 16 दिसंबर को शहर आने का कार्यक्रम बना है। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि सीएम यादव के आगमन और स्वागत की तैयारियों को लेकर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बैठक भी ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp_cm_mohan_yadav_in_ujjain_address_meeting_at_bjp_office_rally_from_mahakal_temple.jpg

MP CM Mohan Yadav: मोहन यादव के बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद बतौर मुख्यमंत्री के रूप में 16 दिसंबर को शहर आने का कार्यक्रम बना है। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि सीएम यादव के आगमन और स्वागत की तैयारियों को लेकर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बैठक भी ली है। प्रारंभिक कार्यक्रम के मुताबिक सीएम यादव 16 दिसंबर की सुबह 10-11 बजे हवाई जहाज से उज्जैन शहर आएंगे। हेलीपेड से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से ही रैली के रूप में शहर से निकलेंगे। रैली पार्टी कार्यालय पर खत्म होगी और यहां पर सीएम सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । उज्जैन शहर की दक्षिण विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक बने मोहन यादव को सोमवार को विधायक दल का नेता चुना गया था।

ये भी पढ़ें : MP CM Mohan Yadav: 'मोहन' यूं ही नहीं बने मुख्यमंत्री...यादव ने इन खूबियों से जीता पीएम मोदी और अमित शाह का दिल
ये भी पढ़ें : MP CM Oath Taking Ceremony: मोहन यादव के पिता, पत्नी, बच्चे और परिजनों काे भी पहुंचा आमंत्रण, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल