
MP News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दरबार में शनिवार तड़के आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बाबा महाकाल की न दिव्य भस्म आरती में सहभागिता की। करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर उन्होंने न केवल आरती के दर्शन किए, बल्कि मंत्रमुग्ध होकर भगवान शिव की आराधना की। आरती संपन्न होने के बाद धनखड़ ने देहरी से महाकाल का पूजन कर जल अर्पित किया।
देश की सुख-समृद्धि की कामना की। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने पूर्व उपराष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। सम्मान स्वरूप उन्हें बाबा महाकाल का आशीर्वाद, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
जगदीप धनखड़ मंदिर प्रबंधन से प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा देश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। हमारे धार्मिक स्थलों पर जिस प्रकार का बेहतर प्रबंधन और विकास कार्य हो रहे हैं, वे वाकई प्रशंसनीय हैं। कहा, यहां आकर शांति मिलती है, उससे अहंकार, ईर्ष्या-प्रतिशोध जैसी नकारात्मक भावनाएं समाप्त हो जाती हैं।
बाबा महाकाल के धाम में दर्शनार्थियों की आस्था का विशेष केंद्र है। रोजाना मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी, नेता, एक्टर, एक्ट्रेस और खिलाड़ियों का तांता जुटा रहता है।
Published on:
01 Mar 2026 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
