25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए युवक की अचानक सांसें थमीं

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने आए युवक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
ujjain news

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए भक्त की मौत हो गई। वह मुंबई से अपने दोस्त के साथ शनिवार को उज्जैन पहुंचा था। जहां रविवार की दोपहर दर्शन करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


महाकाल लोक में दर्शन करने के बाद सचिन के चक्कर आने लगे। उसके दोस्त गणेश ने उसे पानी पिलाया और आराम करने की सलाह दी। तभी सचिन को अचानक उल्टी होने लगी। मंदिर परिसर में मौजूद मेडिकल टीम को तुरंत सूचना दी गई। तो सचिन की पल्स रेट कम पाई गई। जिसके बाद फौरन ही उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके साथ गणेश को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता लगेगा।