4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन के युवा को फिलीपिंस की महिला से भारी पड़ गई अश्लील चेटिंग…

सोशल मीडिया पर महिला द्वारा उज्जैन वाले ग्रुप के एडमिन व्यास की राज्य साइबर सेल में ईमेल से की गई शिकायत भी चर्चा में

2 min read
Google source verification
patrika

social media,Facebook,dispute,complaint,video viral,Cyber Cell,chatting,Admin,

उज्जैन. फेसबुक पर अलग पहचान बनाने वाला शहर का ग्रुप 'उज्जैन वाले' के एडमिन विवादों में आ गए हैं। दो दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही राज्य साइबर सेल को महिला द्वारा किया गया मेल भी वायरल हो रहा है। चर्चा है कि ग्रुप के एडमिन संजय व्यास पर फिलीपिंस की महिला ने अश्लील चेटिंग के आरोप लगाए हैं। बता दें कि उज्जैन वाले ग्रुप के एक लाख से ज्यादा सदस्य पूरे होने पर शुक्रवार को ही मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। सोशल मीडिया पर महिला द्वारा उज्जैन वाले ग्रुप के एडमिन व्यास की राज्य साइबर सेल में ईमेल से की गई शिकायत भी चर्चा में

22 नवंबर को राज्य साइबर सेल को शिकायत भेजी
महिला ने ई-मेल के माध्यम से 22 नवंबर को राज्य साइबर सेल को शिकायत भेजी है। इसमें लिखा है कि वह अच्छी और खुले विचार की लड़की है। फेसबुक पर लगातार सक्रिय रहती है। परिजनों के साथ उसके काफी दोस्त हैं। इन्हीं में से एक उज्जैन के 55 वर्षीय संजय व्यास हैं। इनसे दोस्ती हुई और बातचीत हुई, लेकिन कुछ दिन बात इन्होंने अश्लील बातचीत शुरू कर दी। वह उसे अश्लील वीडियो भेजते हैं।

शिकायत की जानकारी नहीं
इस बारे में संजय व्यास का कहना है कि अभी उन्हें शिकायत की जानकारी नहीं मिली। फिलीपिंस की महिला से दोस्ती की बात पर उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में उनके दोस्त हैं। वह कैसे बताएं। जब उनके अश्लील वीडियो की बात कही तो उनका कहना है कि आज कल तो किसी का भी एडिट कर वीडियो बन जाता है।

आइटी सेक्टर में काम करते हैं संजय व्यास
उज्जैन वाले ग्रुप के एडमिन संजय व्यास खुद आइटी सेक्टर से जुड़े हुए हैं। उद्योग क्षेत्र में इन्होंने एक कार्यालय बना रखा है। यहां से वेबसाइट व तकनीकी काम किया जाता है। इनके ग्रुप के माध्यम से सामाजिक कार्य करने का दावा किया जाता है।