2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुश खबरी सुनाने जा रही महिलाओं के लिए अनमोल

गर्भवतियों का अनमोल पोर्टल पर होगा पंजीयन, कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम के बीच समन्वय के निर्देश दिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

anil mukati

•

Updated: 5 Feb 2022, 7:05 PM IST

खुश खबरी सुनाने जा रही महिलाओं के लिए अनमोल

गर्भवतियों का अनमोल पोर्टल पर होगा पंजीयन, कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम के बीच समन्वय के निर्देश दिए

उज्जैन. जिले में गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर शतप्रतिशत पंजीयन करने का लक्ष्य दिया गया है। कलेक्टर ने पंजीयन को अनिवार्य बताया है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जानकारी के लिए आंगनवाड़ी कार्यकता व एएनएम के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में जिले के सभी विकास खंड चिकित्सा अधिकारी और सुपरवाइजर्स की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन अनमोल पोर्टल पर किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, जब तक शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं होता, तब तक प्रसव पूर्व होने वाली समस्याओं का निदान व खून की कमी से जूझ रही महिलाओं का उपचार नहीं किया जा सकता। सिस्टेमेटिक तरीके से काम करके प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु को रोका जा सकता है। बैठक में सीएमएचओ डॉ संजय शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केसी परमार, डॉ. रौनक एल्ची आदि मौजूद थे।
कम हो रहा चिन्हांकन
बैठक में अनमोल पोर्टल के माध्यम से मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विकास खण्डवार गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन अपेक्षाकृत कम हो रहा है। इसे और बढ़ाया जाए। चिन्हांकन के बाद एएनसी में पंजीयन तुरन्त किया जाए। गर्भवती माताओं के पंजीयन में यदि एएनएम सही तरीके से कार्य नहीं कर रही हैं, तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में एएनएम व सुपरवाइजर्स को तकनीकी इंस्ट्ुमेंट और अन्य सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर व एएनएम कार्यकर्ताओं को अनमोल सॉफ्टवेयर ऑपरेटर करने की ट्रेनिंग करवाने का कहा है। साथ ही एनिमिया से ग्रस्त गर्भवती माताओं की जांच उचित तरीके से करने के निर्देश दिए।
बीपी ग्रस्त महिलाओं पर विशेष ध्यान
कलेक्टर ने सुपरवाइजर्स, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों की एएनएम की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। ऐसी गर्भवती महिलाएं जो सीवियर एनिमिया और हाई ब्लडप्रेशर से ग्रस्त हैं, उनकी सतत मॉनीटरिंग की जाए। उनका समय पर चेकअप कराया जाए। हितग्राही से बिना पूछे डिलेवरी अपडेशन का कार्य न हो। एएनसी पंजीयन जिले में शत-प्रतिशत किया जाए।