scriptउज्जैन में जलेंगे 25 लाख से ज्यादा दीपक, अयोध्या का वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़ने की तैयारी | Shiv Jyoti Arpanam program 2024 Ujjain World record news | Patrika News
उज्जैन

उज्जैन में जलेंगे 25 लाख से ज्यादा दीपक, अयोध्या का वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

महाकाल की नगरी जल्द ही लाखों दीपक से झिलमिलाएगी। उज्जैन में इस बार शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में दीपक जलाने का विश्व रेकॉर्ड बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल को रामघाट सहित शहरभर में दीपक जलाए जाएंगे। शहर के सभी घरों, मंदिरों, बाजारों, चौक—चौराहों के साथ क्षिप्रा के किनारे पर मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे।

उज्जैनFeb 02, 2024 / 01:08 pm

deepak deewan

shivjyoti.png

महाकाल की नगरी जल्द ही लाखों दीपक से झिलमिलाएगी

महाकाल की नगरी जल्द ही लाखों दीपक से झिलमिलाएगी। उज्जैन में इस बार शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में दीपक जलाने का विश्व रेकॉर्ड बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल को रामघाट सहित शहरभर में दीपक जलाए जाएंगे। शहर के सभी घरों, मंदिरों, बाजारों, चौक—चौराहों के साथ क्षिप्रा के किनारे पर मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे।
महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाता है। इस बार शहर में भव्य स्तर पर विक्रमोत्सव भी मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत उज्जैन के प्रमुख स्थानों को बिजली की सजावट और रंगोली से भी सजाया जाएगा।
निगमायुक्त आशीष पाठक और महापौर मुकेश टटवाल ने अधिकारियों को दीपोत्सव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में दीपक जलाने में अयोध्या का रेकॉर्ड तो टूटेगा ही, खास बात यह है कि इवेंट पूरी तरह जीरो वेस्ट होगा।
1 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला एवं शिव ज्योति अर्पणम् की तैयारियों को लेकर अहम बैठक बुलाई गई। यहां निगमायुक्त आशीष पाठक ने कहा 9 अप्रैल को शिप्रा के पावन तट पर नगर पालिक निगम द्वारा शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव के अन्तर्गत दीप उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शिव ज्योति अर्पणम में अयोध्या के 25 लाख दीपों के वर्ल्ड रेकॉर्ड को तोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव जीरो वेस्ट इवेंट होगा। इसके लिए घाटों के चयन के साथ ही घाटों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं करने को भी कहा।
उज्जैन में ही पिछली बार शिव ज्योति अर्पणम-2023 कार्यक्रम में मिट्टी के 21 लाख दीपक जलाए गए थे। 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के पर्व पर ये दीये जलाए थे। इससे पहले सन 2022 में महाशिवरात्रि पर ही मिट्टी के 11,71,078 दीये जलाए गए थे। अब 25 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर अयोध्या का रेकॉर्ड तोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।

Hindi News/ Ujjain / उज्जैन में जलेंगे 25 लाख से ज्यादा दीपक, अयोध्या का वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

ट्रेंडिंग वीडियो