28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 मई के बाद मिलने लगेगी लॉकडाउन से राहत, सीएम शिवराज ने दिए संकेत

उज्जैन में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने कहा 31 मई तक रहेगा सख्त लॉकडाउन..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 May 2021, 6:07 PM IST

lockdown.png

1 June 2021 Unlock-1: lockdown Unlock step by step

उज्जैन. मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में 31 मई के बाद लॉकडाउन (lockdown) से राहत मिलने के आसार है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ने इस बात के संकेत दिए हैं। बुधवार को उज्जैन (ujjain) में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बात के संकेत दिए। बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि 31 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा और फिर 1 जून से धीरे-धीरे जिलों को खोला जाएगा। ये फैसला उज्जैन संभाग के लिए ही है। बैठक के दौरान सीएम ने ये भी कहा कि कोरोना (corona) अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए हमें ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं आना है।

ये भी पढ़ें- सीएम बोले- संक्रमण कम होना राहत की बात, फ्री में होगा ब्लैक फंगस का इलाज

31 मई तक बरती जाएगी सख्ती
बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है इसलिए 31 मई तक सख्ती से कोरोना कर्फ्यू को लागू किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि हमें कोरोना मुक्त गांव, कोरोना मुक्त वार्ड और कोरोना मुक्त शहर बनाना है इसलिए जरुरी है ओवर कॉन्फिडेंस में न आते हुए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएं। साथ ही सीएम ने ये भी बताया कि प्रदेश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है जो कि एक अच्छा संकेत है और रोजाना कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में कमी आ रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोना कर्फ्यू के बीच धूमधाम से हुई SI के बेटे की शादी, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज

सीएम ने दिए संकेत
बैठक में सीएम ने जून के महीने में लॉकडाउन खोले जाने के भी संकेत दिए। सीएम शिवराज ने कहा कि अगर कोरोना नियंत्रण में रहा तो जून के महीने में एक एक कर जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाया जाएगा और सीमित संख्या में तब शादी समारोह की अनुमति भी दी जाएगी। बैठक के दौरान सीएम ने कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें- मरीज की पत्नी बोली- 'पति को तिल-तिल मरते नहीं देख सकती, इंजेक्शन नहीं मिला तो दे दूंगी जान'

मौसम खराब होने से रद्द हुआ रतलाम दौरा
इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को रतलाम जाने वाले थे। लेकिन मौसम की खराबी के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि अपरिहार्य कारणों से मेरे रतलाम का दौरा रद्द हो गया है। अतः उज्जैन से ही उज्जैन के साथ रतलाम की कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करूंगा। चौहान ने कहा कि बैठकों में भी कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। कारकेट में निर्धारित गाड़ियों के अतिरिक्त अन्यकोई गाड़ी न रहे।

देखें वीडियो- दिव्यांग बेटी ने संभाली परिवार की जिम्मेदारी