28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम बोले- संक्रमण कम होना राहत की बात, फ्री में होगा ब्लैक फंगस का इलाज

Review Meeting On Coronavirus: उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने की रतलाम- उज्जैन की समीक्षा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Manish Gite

•

Updated: 19 May 2021, 2:17 PM IST

cm.jpg

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन दौरे पर आए। वे कोरोना की वर्तमान स्थिति और ब्लैक फंगस को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकर कर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री चौहान पहले रतलाम जाने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें उज्जैन में ही लैंड करना पड़ा।

मुख्यमंत्री चौहान (cm shivraj singh chauhan) बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ब्रहस्पति भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक (Review Meeting) की।

ब्रहस्पति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन भी मौजूद थे। ब्रहस्पति भवन में कलेक्टर आशीष सिंह (ujjain collector ashish jain) ने कोविड से संबंधित जिले की जानकारी प्रस्तुत की। जैन ने 609 ग्राम पंचायतों की स्थिति प्रोजेक्टर पर दिखाई।

इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी रतलाम और उज्जैन जिले के अधिकारियों से कोरोना की स्थिति जानी। चौहान ने अधिकारियों को एक्शन मोड में काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि संतोष और राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए संक्रमणों की संख्या लगातार घट रही है।

ब्लैक फंगस के सात ही ब्लड में खून के थक्के जम रहे हैं। इसके कारण हार्ट अटैक जैसे कार्डियक अरेस्ट जैसी घटनाएं हो रही हैं। हम ब्लैक फंगस का इलाज भी निशुल्क करेंगे। इसकी जांच करेंगे कि स्टेरायड के ओवर डोज के कारण यह समस्या पैदा हुई है या और भी कारण हो सकते हैं।

समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अनुविभाग के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मौजूद थे।

मौसम खराब होने से रद्द हुआ रतलाम दौरा

इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को रतलाम जाने वाले थे। लेकिन मौसम की खराबी के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि अपरिहार्य कारणों से मेरे रतलाम का दौरा रद्द हो गया है। अतः उज्जैन से ही उज्जैन के साथ रतलाम की कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करूंगा। चौहान ने कहा कि बैठकों में भी कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। कारकेट में निर्धारित गाड़ियों के अतिरिक्त अन्यकोई गाड़ी न रहे।