28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना कर्फ्यू के बीच धूमधाम से हुई SI के बेटे की शादी, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज

पुलिसकर्मी ने ही तोड़ा प्रतिबंध...कोरोना कर्फ्यू के बावजूद एसआई ने की बेटे की शादी, थाने का स्टाफ भी हुआ था शामिल..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 May 2021, 4:15 PM IST

si_shadi.png

,,

इंदौर. मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना (covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) लगा हुआ है और कोरोना कर्फ्यू में शादी (marriage) समारोह प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद भी अगर कहीं पर शादी या दूसरा कोई आयोजन होता है तो पुलिस (police) उसे कोरोना गाइडलाइन (corona guidline) का उल्लंघन बताते हुए बंद करा देती है। कई बार पुलिस सख्ती भी करती है और डंडे भी चलाती है इतना ही नहीं परिवारवालों के न मानने पर उन्हें जेल तक भेज दिया जाता है। लेकिन अगर पुलिस ही कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करे तो उन्हें कौन रोकेगा। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि इंदौर (indore) में एक एसआई (sub inspector) ने कोरोना कर्फ्यू के बीच अपने बेटे की धूमधाम से शादी की। कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए इस एसआई के बेटे की शादी में थाने का स्टाफ भी शामिल हुआ और बड़ी संख्या में लोग भी शादी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- पुलिस की गिरफ्त में फर्जी मी लॉर्ड, खुद को बताता था जज

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का वीडियो
कोरोना कर्फ्यू में शादी समारोह के प्रतिबंधित होने के बावजूद एसआई के बेटे की शादी धूमधाम से किए जाने का मामला इंदौर शहर का है जहां एरोड्रम थाना क्षेत्र में थाने में ही पदस्थ एसआई राजेश गौड़ ने 17 मई को अपने बेटे की धूमधाम से शादी की। एसआई राजेन्द्र गौड़ के बेटे की शादी में कोरोना गाइडलाइन को धता बताते हुए बड़ी संख्या में लोग तो शामिल हुई ही साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने वाली पुलिस भी मेहमान बनकर पहुंची। थाने का स्टाफ शादी में शरीक हुआ और एसआई के बेटे व बहू को आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें- मरीज की पत्नी बोली- 'पति को तिल-तिल मरते नहीं देख सकती, इंजेक्शन नहीं मिला तो दे दूंगी जान'

धूमधाम से हुई एसआई के बेटे की शादी का एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ और विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो एसआई पर एक्शन लेते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया गया है और थाना प्रभारी को भी निंदा की सजा दी गई है।

देखें वीडियो- पुलिस ने पकड़ा फर्जी जज