4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनेगा प्रदेश का पहला ग्रीन कांसेप्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दो मंजिला…45 दुकानें व ऑफिस

विकास प्राधिकरण की ओर से प्रदेश का पहली ग्रीन कांसेप्ट पर आधारित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नानाखेड़ा पर बनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
patrika

Municipal Corporation,ujjain news,shops,development authority,shopping complex,

उज्जैन. विकास प्राधिकरण की ओर से प्रदेश का पहली ग्रीन कांसेप्ट पर आधारित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नानाखेड़ा पर बनाया जाएगा। ५.३५ करोड़ से बनने वाले दो मंजिला कॉम्प्लेक्स में करीब ४५ दुकानें व ऑफिस चेंबर रहेंगे। कॉम्प्लेक्स की खासियत रहेगी कि यहां मौसम के मुताबिक तापमान निर्धारित होगा और ग्रीनरी का अत्यधिक उपयोग किया जाएगा। कॉम्प्लेक्स टीएडंसीपी व नगर निगम की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है।

नानाखेड़ा बस स्टैंड के पीछे

ग्रीन कांसेप्ट पर आधारित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नानाखेड़ा बस स्टैंड के पीछे ९३० वर्गमीटर पर बनाया जाएगा। यह जी प्लस २ का होकर भूतल पर ३.४५ गुणा ८.४० मीटर साइज की १५ दुकानें बनाई जाएगी। वहीं प्रथम व द्वितीय मंजिल पर ३.४५ गुणा ८.६० मीटर साइज की १५-१५ दुकानें व ऑफिस चेंबर बनाए जाएंगे। प्राधिकरण की योजना है कि पूरे कॉम्प्लेक्स को ग्रीन कांसेप्ट के आधार पर बनाया जाए। यानी पूरे कॉम्प्लेक्स में सर्वाधिक सूर्य रोशनी हो, खुली हवा हो तथा मौसम के अनुरूप ऊर्जा का उपयोग हो। इसके लिए ग्रीन कांसेप्ट के विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी। यूडीए अधिकारी बता रहे हैं कि कॉम्प्लेक्स निर्माण में करीब ५.३५ करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। इसकी भरपाई दुकानें व ऑफिस चेंबर बेचकर वापस ली जाएगी। टीएंडसीपी व निगम की अनुमति मिलने के बाद अगले १५ दिनों में इसके टेंडर जारी किए जाने की तैयारी की जा रही हैं।

यह सुविधा भी

- कॉम्प्लेक्स की दुकानेंं व ऑफिस चेंबर के सामने तीन मीटर चौड़ाई का कॉरिडोर रहेगा।
- प्रथम मंजिल पर जोन के लिए स्टेयर केस के साथ लिफ्ट की सुविधा रहेगी।

- कॉम्प्लेक्स के सामने और पीछे की ओर पार्किंग सुविधा रहेगी।
प्रदेश का पहला ग्रीन कॉम्प्लेक्स

नानाखेड़ा पर बन रहा कॉम्प्लेक्स प्रदेश का पहला ग्रीन कॉम्प्लेक्स रहेगा। यूडीए अधिकारी बता रहे हैं कि इसमें ग्रीन कांसेप्ट के अधिकतर बिंदुओं का उपयोग किया जाएगा। इससे दुकानें व ऑफिस खोलने वाले प्रकृति के नजदीक रहेंगे। वहीं यह आने वाले लोगों को भी अलग अनुभव भी होगा।

इनका कहना

नानाखेड़ा पर ५.३५ करोड़ से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। कॉम्प्लेक्स को ग्रीन कांसेप्ट पर बनाया जाएगा। जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे।
-केसी पाटीदार, कार्यपालन यंत्री, यूडीए

Story Loader