4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन

द बर्निंग ट्रक… ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

इंदौर रोड पर पंथपिपलई के ओर जा रहे भूसे से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्रायवर ने ब्रेक लगा ट्रक रोड किनारे खड़ा किया और क्लिनर सहित कूद कर जान बचाई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई हालांकि तब तक पुरा ट्रक जल चुका था।

Google source verification

उज्जैन. इंदौर रोड पर पंथपिपलई के ओर जा रहे भूसे से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्रायवर ने ब्रेक लगा ट्रक रोड किनारे खड़ा किया और क्लिनर सहित कूद कर जान बचाई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई हालांकि तब तक पुरा ट्रक जल चुका था।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि राजस्थान से भूसा भरकर आ रहे ट्रक आरजे 11 जीबी 5139 इंदौर की ओर जा रहा था। तभी पंथपिपलई के पास उसमें अचानक आग लग गई और उंची उंची लपटे उठने लगी। यह देख ड्रायवर ने मौके पर ही ब्रेक लगा ट्रक को रोड किनारे खड़ा किया और क्लिनर दोनेां कूद गए। कुछ ही देर में भूसे से भरा ट्रक पुरी तरह जल गया। इस बीच रोड पर दोनों और जाम लग गया था। पुलिस ने पहुंच कर जाम खुलवाया।