3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के सामने शक्ति प्रदर्शन करेंगे उज्जैन के कांग्रेसी

जिले में भी कांग्रेस ने तैयारी की शुरू
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 3 Jun 2018, 8:02 AM IST

patrika

Rahul Gandhi,Congress,Mandsaur,Assembly,

उज्जैन. मंदसौर में ६ जून को कांग्र्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में किसान सम्मेलन होगा। आयोजन को लेकर जिले में भी कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। सम्मेलन को लेकर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने शनिवार को कांगे्रस नेताओं के साथ बैठक की वहीं युवा कांग्रेसियों प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में मंदसौर चलो का आगाज किया।
दिखाएंगे युवा शक्ति
मंदसौर में होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर लोकसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान ने मन्नत गार्डन में बैठक आयोजित की। इसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी भी शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश में सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में मंदसौर पहुंचने का कहा। बैठक में युवाओं ने किसान सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी के साथ युवा शक्ति की सहभागिता प्रदर्शित करने का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, राजेंद्र भारती, प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान, चेतन यादव, महेश परमार, अमित शर्मा, प्रतीक जैन मौजूद थे।
दक्षिण से जाएंगे २५० वाहन
किसान सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता शशांक भार्गव को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शनिवार को भार्गव ने शहर आकर क्षीरसागर पार्टी कार्यालय पर बैठक ली। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में मंदसौर पहुंचने का कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार, शहर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ, उमेशसिंह सेंगर आदि ने सभा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। करीब आधा घंटे चली बैठक के बाद भार्गव महाकाल दर्शन कर लौट गए। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में यह चर्चा भी रही कि सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि बैठकें ब्लॉक व सेक्टर लेवल तक होना चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। हालांकि भार्गव ने दौबारा बैठकें लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से करीब २५० वाहन किसान सम्मेलन के लिए रवाना होंगे।