उज्जैन

महाकाल लोक के बाहर फिर बवाल, महिलाओं के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, चाकू के हमले से एक घायल

मामूली बहस से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि, पुरूष तो पुरूष महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।

less than 1 minute read
महाकाल लोक के बाहर फिर बवाल, महिलाओं के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, चाकू के हमले से एक घायल

महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित लोक के समीप फूल और प्रसाद की दुकान लगाने वाले दो पक्षों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह तिलक लगाने वाली महिलाओं से दुकानदारों द्वारा की गई मारपीट के बाद शनिवार को एक बार इलाके में दो पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। मामूली बहस से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि, पुरूष तो पुरूष महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान इलाके में अफरा-तफरी के हालात बन गए। इस घटना में चाकू के हमले से एक युवक घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


प्राप्त जानकारी क अनुसार, मारपीट की ये घटना शनिवार दोपहर को महाकाल लोक के त्रिवेणी संग्रहालय के सामने की बताई जा रही है। यहां सड़क पर फूल-प्रसादी की दुकान लगाने वालों के बीच पुरानी रंजिश के चलते शुरु हुए विवाद के बाद एक बार फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच सड़क पर खुलेआम पुलिस की मौजूदगी में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद में चाकू लगने से अरुण, उसके भाई सोहन और पिता को चोटे आई हैं। इनमें से अरुण को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।


मारपीट का वीडियो वायरल

घटना के बाद मौके पर पहुंची महाकाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। घायल के भाई रितेश माली का कहना है कि, भाट परिवार द्वारा सड़क पर जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान उनकी ओर से हमला किया गया है।

Published on:
14 Jul 2023 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर