19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के पहरे में बंट रहा यूरिया, सुबह से लग रही कतार

रबी फसलों को जीवंत रखने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कारण यूरिया वितरण में किसानों की भयंकर भीड़ होना है। दरअसल बीते सप्ताह से यूरिया की रैक समय पर शहर नहीं पहुंचने के चलते केंद्रों पर भीड़ जमा हो रही है।

2 min read
Google source verification
पुलिस के पहरे में बंट रहा यूरिया, सुबह से लग रही कतार

पुलिस के पहरे में बंट रहा यूरिया, सुबह से लग रही कतार

एक कृषक को पहचान के आधार पर दो बोरी यूरिया
नागदा। रबी फसलों को जीवंत रखने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कारण यूरिया वितरण में किसानों की भयंकर भीड़ होना है। दरअसल बीते सप्ताह से यूरिया की रैक समय पर शहर नहीं पहुंचने के चलते केंद्रों पर भीड़ जमा हो रही है। दूसरी ओर राजनीति परिवेश के दबाव के चलते कई किसान आवश्यकता से अधिक यूरिया लेकर स्टॉक कर रहे हैं। मंगलवार को एमजी रोड पर एक स्टोर पर वितरण हुए यूरिया के लिए किसानों द्वारा सुबह 6 बजे से ही कतार बना दी गई। करीब लगभग 4 घंटे कि मश्कत के बाद किसानों को टोकन मिलना शुरु हो सका। टोकन के लिए किसानों को पुलिस कि डाट का सुननी पड़ी। यूरिया वितरण के दौरान शहर के व्यवस्तम मार्ग एमजी रोड, सुभाष मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जाम के चलते मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिकों को परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पुलिस थाने पहुंचने वाले लोगों को हुई। पुलिस प्रशासन के 2 अधिकारी व 6 जवानों को मश्कत करना पड़ी। केंद्र पर टोकल वितरण का कार्य सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ और महज 01 घंटे में 1000 बोरी यूरिया के टोकन वितरण हो गए। यूरिया का रैक मोहत एंड कंपनी ट्रेडर्स पर लगा।
एक आधार कार्ड पर 2 बोरी यूरिया बंटवाया
किसानों की भीड़ देख कृषि विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को प्रत्येक किसान को एक आधार कार्ड पर सिर्फ दो बोरी यूरिया ही वितरित कराया। प्रशासन का मानना था कि किसानों की भीड़ ज्यादा होने से वास्तविक जरूरतमंदों तक फिलहाल काम चलाने लायक यूरिया पहुंच जाए।
यूरिया आने से बढ़ी किसानों की भीड़
जिले के लिए यूरिया खाद की रैक सप्ताह में दूसरी बार आई थी। ऐसे में लंबे इंतजार के बाद किसानों की भीड़ एक दम से टूट पड़ी। शहर के मोहत एंड कंपनी ट्रेडर्स पर सुबह 7 बजे से ही किसानों की भीड़ जमा होने लगी थी। जहां डीलर ने भी लंबी- लंबी कतारें लगवा दी थी। इसके बाद जैसे ही यूरिया का वितरण शुरू हुआ तो किसानों की भीड़ बढ़ती चली गई, उधर दिन चढऩे से वाहनों की आवाजाही भी बढऩे लगी थी।