3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्रम विश्वविद्यालय – 25 साल बाद चुन कर जाएंगे सभा में प्रतिनिधि

विवि ने शुरू की सभा गठन की तैयारी, 25 साल बाद पंजीकृत स्नातक संवर्ग व अन्य चुनाव होंगे, प्रक्रिया के लिए समिति का गठन, अन्य वर्ग से भी सदस्य का होगा चुनाव

2 min read
Google source verification

image

Nagda Desk

Jan 16, 2017

Vikram University - After 25 years Representatives

Vikram University - After 25 years Representatives Election

उज्जैन. विश्वविद्यालय की सर्वोच्च परिषद (सभा) के गठन की तैयारी शुरू हुई है। प्रदेश के विश्वविद्यालय में लंबे समय से सभा का गठन नहीं हुआ है। दरअसल, इसके गठन में कई सदस्य विभिन्न संवर्ग से निर्वाचित होकर आते हैं, इसलिए विवि प्रशासन ऐसी प्रक्रिया से बचता रहा है, लेकिन विक्रम विवि प्रशासन ने सभा के गठन की प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। अगर सभा के सभी समूह का गठन हुआ तो करीब 25 साल बाद पूर्व छात्र निर्वाचित होकर सभा में पहुंचेगे।

विवि में1991 से नहीं हुए चुनाव
विवि में पंजीकृत विद्यार्थी संवर्ग के चुनाव 1991 से नहीं हुए। छात्र संगठन की ओर से लंबे समय से चुनाव की मांग की जा रही है। मामला विधानसभा तक पहुंच चुका है। इसके बाद विभाग ने भी चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए विश्वविद्यालय को निर्देश दिया। दरअसल, चुनाव के बाद पूर्व विद्यार्थी को सभा में पहुचने से विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व मिल जाता है। विद्यार्थियों की समस्या और सुझाव को सीधे रखा जा सकता है।


क्या है सभा
विवि की सर्वोच्च परिषद होती है सभा। इसमें 5 समूह होते हैं। इन समूह में 25 से 30 सदस्य विभिन्न वर्ग से चुनकर पहुंचते हैं। सभा का काम विवि के समस्त विषयों पर सलाहकार के रूप में करना है। वार्षिक रिपोर्ट, वार्षिक लेखा, सपंरीक्षा रिपोर्ट आदि पर विचार व विवि के अन्य अधिकारी व परिषद कार्य को पुनर्विलोकन करना।

ये है सभा के सदस्य
विवि की सभा में समूह के तहत कुलाधिपति, कुलपति, संकायाध्यक्ष, विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष, आयुक्त उच्चशिक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल, महापौर होते हैं। समूह ख में विश्वविद्यालय व कॉलेज से जुडे शिक्षक निर्वाचित होकर। समूह ग में विधानसभा से चयनित सदस्य, पंजीकृत विद्यार्थियों में से निर्वाचित व अन्य वर्ग से जुड़े प्रतिनिधि। समूह घ में विभिन्न वर्ग के विद्यार्थियों को चुना जाता है।


विवि में सभी गठन की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो भी वैधानिक प्रक्रिया होगी। इसके तहत ही गठन होगा। अभी प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। कुछ दिन बाद ही गठन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।
डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, कुलानुशासक

ये भी पढ़ें

image
Story Loader