19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फव्वारा चौक पर जल मंदिर का शुभारंभ

भीषण गर्मी में राहगीरों और मजदूरों को मिलेगा ठंडे पानी का सहारा पक्षी प्रेम की मिसाल- 100 से अधिक जल पात्रों का वितरण सेवा भावना की स्मृति में पहल

1 minute read
Google source verification
भीषण गर्मी में राहगीरों और मजदूरों को मिलेगा ठंडे पानी का सहारा

उज्जैन. शहर में अन्नपूर्णा ग्रुप परिवार द्वारा अपने दिवंगत अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष यादव की जयंती के अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई। फव्वारा चौक क्षेत्र में उनकी पावन स्मृति में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक चलित भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक था, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास भी रहा।

आमजन और मजदूरों के लिए राहत

गर्मियों के बढ़ते तापमान को देखते हुए यह जल मंदिर विशेष रूप से राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूर वर्ग के लिए राहत का केंद्र बनेगा। अन्नपूर्णा ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि स्व. सुभाष यादव का जीवन समाज सेवा को समर्पित था और वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। स्व. सुभाष यादव की जयंती उनके इस योगदान को जीवित रखने के लिए यह पहल की गई है, ताकि हर दिन लोगों को ठंडा और स्वच्छ पानी मिल सके। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पक्षियों के लिए भी संवेदनशील पहल

पक्षी प्रेम की मिसाल—100 से अधिक जल पात्रों का भी वितरण किए ... कार्यक्रम के दौरान केवल मानव सेवा ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति भी संवेदनशीलता भी दिखाई गई। अन्नपूर्णा ग्रुप द्वारा 100 से अधिक जल पात्र (सकोरे) वितरित किए गए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को भी पानी की कमी का सामना न करना पड़े। यह पहल समाज में भी पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया भावना का संदेश देती है। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने इस कार्य की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।भीषण गर्मी में राहगीरों और मजदूरों को मिलेगा ठंडे पानी का सहारा 100 से अधिक जल पात्रों का वितरण