7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या हुआ जो स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई

स्वास्थ्य विभाग के तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायत को लेकर छह माह पहले जानकारी मांगी गई थी। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अब इस जानकारी को तीन दिन में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं को भेजने का फरमान जारी हुआ है।

2 min read
Google source verification
What happened that created a stir in the health department

Hindi,complaints,information,Ujjain,health department,New,Services,Directorate,स्वास्थ्य विभाग,कर्मचारियों,

उज्जैन. स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों कुछ जानकारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायतों के संबंध में 6 माह पहले मांगी गई जानकारी नहीं दी गई। अब इस जानकारी को तीन दिन में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं को भेजने का फरमान जारी हुआ है।अधिकारी शासन के आदेश-निर्देश को कई मर्तबा नजर अंदाज कर देते हैं। इसका ताजा मामला समाने आया है, जिसमें 6 माह पहले स्वास्थ्य विभाग के तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायतों की जानकारी मांगने पर भी नहीं भेजी गई। स्वास्थ्य मंत्री के कडे़ रुख के बाद अब संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को मांगी गई जानकारी ३ दिन में सर्वोच्च प्राथमिता से देने के आदेश दिए हैं।
यह है मामला
करीब 6 माह पहले 29 जून 2019 को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर स्वास्थ्य विभाग के तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायतों लोकायुक्त संगठन/आर्थिक अपराध अन्वेक्षण ब्यूरो/जनप्रतिनिधियों/अन्य और सामान्य रूप से प्राप्त शिकायतों की जानकारी देने को कहा था। प्रदेश में किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इस पर फिर से आदेश जारी हुए हैं।
इसलिए सर्वोच्च प्राथमिकता
उक्त जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से चाही गई थी। इस आधार पर संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने निर्देश भी जारी किए थे। ६ माह बाद जानकारी नहीं मिलने पर मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग को नोटशीट के माध्यम से अवगत कराया गया गया कि उनके द्वारा चाही गई जानकारी अप्राप्त हैं। जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही इसमें विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। स्वास्थ्य मंत्री की इस नोटशीट के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। ताबड़तोड़ डॉ.विनोद कुमार देशमुख उपसंचालक (शिकायत)संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को फरमान जारी कर कहा है कि कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से कर तीन दिन में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायतों के संबंध में जानकारी संचालनालय को उपलब्ध कराएं। इसके साथ चेतावनी दी गई है कि विलंब होने की स्थिति में आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।