4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला आइएएस धाकरे पर क्यों लग रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप

भाजपा से महिदपुर विधायक चौहान ने अपने ही सरकार से जिला पंचायत सीइओ पर कार्रवाई को लेकर विधानसभा मेें पूछा सवाल

2 min read
Google source verification
Why are women IAS Dhakre being accused of promoting corruption?

भाजपा से महिदपुर विधायक चौहान ने अपने ही सरकार से जिला पंचायत सीइओ पर कार्रवाई को लेकर विधानसभा मेें पूछा सवाल

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ विधायकों में शुमार विधायक बहादुरसिंह चौहान ने जिला पंचायत सीइओ व आइएएस अंकिता धाकरे पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा में सवाल पूछा है। विधायक ने पूछा है कि जिला पंचायत सीइओ द्वारा प्रकरण लंबित कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने पर शासन ने उन पर अब तक क्या कार्रवाई की है। वहीं सीइओ द्वारा ंलंबित फाइलों का कब तक निराकरण कर दिया जाएगा।
जिला पंचायत सीइओ व आइएएस अंकिता धाकरे को लेकर विधायक चौहान ने फाइलों के समय पर निराकरण नहीं होने के चलते विधानसभा में सवाल लगाया है। उन्होंने विधानसभा में करीब चार सवाल पूछे है। इसमें विशेषकर आइएएस धाकरे के १ अक्टूबर २०२१ के के बाद से उनके द्वारा कितनी फाइलें किन-किन जनपदों से निराकरण हेतु प्रस्तुत हुई है कि जनपदवार तक जानकारी मांगी है। साथ ही इनके आवक-जावक तक मांग लिए है। बताया जा रहा है कि सीइओ द्वारा कई फाइले रोक लिए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। फाइलों का समय पर निराकरण नहीं होने से कई कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल रही और न ही समय पर भुगतान हो रहा है। इसी कारण विधायक ने फाइलों के लंबे समय तक रोके रखने पर भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। इसीके चलते उन्होंने शासन से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई तक के बारे में पूछ लिया है। चर्चा है कि सीइओ जनप्रतिनिधियों से बात नहीं करती और कार्यालय आने पर अपना मोबाइल तक बंद कर लेती है।
विधानसभा में पूछे यह सवाल
- दिनांक १ अक्टूबर २०२१ से उज्जैन जिला पंचायत सीइओ के समक्ष कितनी फाइलें किन-किन जनपद पंचायतों से निराकरण हेतु प्रस्तुत हुई है, जनपदवार बताए।
- उपरोक्त अवधि के प्रकरणों के जनपदों से आवक-जावक क्रमांक व दिनांक तथा उज्जैन जिला पंचायत में आवक-जावक क्रमांक व दिनांक सहित देवे। इसका कारण भी प्रकरण सहित देवें।
- उज्जैन जिला पंचायत सीइओ द्वारा प्रकरण लंबित कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने पर शासन ने उन पर प्रश्न दिनांक तक क्य कार्रवाई की है, कब तक इन फाइलों का निराकरण कर दिया जाएगा।
- दिनांक १ अक्टूबर २०२१ से जिला पंचायत सीइओ द्वारा मनरेगा में कितने मार्ग स्वीकृत किए गए, जनपदवार बताए। इनकी स्वीकृति संबंधी समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति भी प्रकरण वार देवें।
छह महीने के लिए ट्रेनिंग पर आई है...काम में अड़चन मत डालो
जिला पंचायत सीइओ व आइएएस अंकिता धाकरे को लेकर जिला पंचायत में चर्चा है कि उनके कामकाज को लेकर जनप्रनिधियों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत की थी। इस पर अधिकारी द्वारा उन्हें समझाइश भी दी गई थी। कुछ ही दिनों बाद भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी को फोन आया कि वह छह महिने के लिए ट्रेनिंग पर आइ्र्र है, उनके काम में अड़चन मत डालो। इसी के बाद अधिकारी ने दखल ने देते हुए जनप्रतिनिधियों को सीइओ धाकरे के भोपाल कनेक्शन की जानकारी दी। सूत्र बता रहे है कि इसी के बाद नाराज विधायक चौहान ने सीधे विधानसभा में सवाल लगा दिया।
इनका कहना
विधायक चौहान द्वारा विधानसभा में लगाए गए सवाल का जवाब कलेक्टर के माध्यम से भेज दिया गया है। मेरे द्वारा सभी फाइले समय पर की जा रही है, जनप्रतिनिधियों के फोन भी रीसिव करती हूं। आप उन्हीं से पूछिए क्यों सवाल लगाए।
- अंकिता धाकरे, आइएएस व जिपं सीइओ, उज्जैन
मैं अभी बैठक में व्यस्त हूं। यहां से फ्री होकर आपसे बात करता हूं।
- बहादुरसिंह चौहान, विधायक, महिदपुर

Story Loader