3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: पति देर रात घर पहुंचा, तो अंदर का नजारा देख रह गया सन्न

मक्सी रोड पंवासा निवासी श्रवण आयशर चालक है। वह रोज देर रात को घर आता है। शुक्रवार को तीन-चार घंटे पहले घर आ गया। घर के अंदर जाने पर शंका हुई। देखा तो टेबल के नीचे दो युवक छुपे हुए थे।

2 min read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Jan 07, 2017

youths tampering to woman entered the house, beate

youths tampering to woman entered the house, beaten

उज्जैन. मक्सी रोड पंवासा निवासी श्रवण नामक युवक आयशर चालक है। वह रोज देर रात को घर आता है। शुक्रवार को तीन-चार घंटे पहले घर आ गया। घर के अंदर जाने पर शंका हुई। देखा तो टेबल के नीचे दो युवक छुपे हुए थे। यह देख उसने पत्नी से पूछा तो वह बोली चाकू लेकर घर में घुस आए।

दोनों की पिटाई कर दी
श्रवण ने दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए और मारते हुए चिमनगंज थाने लाए। इस दौरान आयशर चालक की पत्नी ने भी दोनों को पीटा व बोली कि वे छेड़छाड़ करने घर में घुसे थे व चाकू दिखाकर धमकाया था। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की रही है। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।

यात्री का लेपटॉप व सामान चोरी
इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में कटनी से इंदौर जा रही राशि गेड़ा निवासी यशवंतरोड इंदौर का लेपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इंदौर-भोपाल ट्रेन में भी रूपेश राजपूत निवासी बिचौली मर्दाना इंदौर का बैग चोरी हो गया।

कॉलेज में पुताई करते गिरे मजदूर 26 दिन बाद मौत
देवास रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पुताई करते समय एक माले से गिरे मजदूर ताज मोहम्मद निवासी धतरावदा का इंदौर में इलाज चल रहा था। वह 12 दिसंबर को गिरा था व 26 दिन बाद बेहोशी की हालत में ही मौत हो गई। माधवनगर थाना एसआई केएल राठौर ने बताया कि ठेकेदार पलाश भदौरिया के खिलाफ लारपरवाही पूर्वक बगैर सुरक्षा के मजदूर से काम करवाने पर प्रकरण कायम किया गया था, जिसमें अब धारा बढ़ाते हुए 304 ए की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




भांजे को तलवार मार किया घायल
अज्ञात कारणों के चलते मामा ने भांजे को तलवार मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक हीरामिल की चाल में राकेश नामक युवक पर उसके ही मामा लाला ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मारपीट करने वाले कर्मचारी को भस्म आरती से हटाया
पिछले दिनों महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान पुजारी यश गुरु और कर्मचारी सिद्धार्थ छोकर के बीच मारपीट हुई थी। मामला महाकाल थाने तक भी पहुंचा था, जिसमें दोनों पक्षों ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंदिर प्रशासन ने जांच के बाद कर्मचारी सिद्धार्थ को भस्म आरती व्यवस्था से हटाकर काउंटर पर कर दिया है। इसकी जगह कर्मचारी निर्मल सांखला को भस्म आरती व्यवस्था में भेजा है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader