3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2.26 लाख युवाओं को मिलेंगे 2114 करोड़ रुपए, सीएम शिवराज देंगे ये बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के 2.26 लाख युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं, उनके एक क्लिक करते ही युवाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
2.26 लाख युवाओं को मिलेंगे 2114 करोड़ रुपए, सीएम शिवराज देंगे ये बड़ी सौगात

2.26 लाख युवाओं को मिलेंगे 2114 करोड़ रुपए, सीएम शिवराज देंगे ये बड़ी सौगात

उमरिया. मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आज राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के 2.26 लाख युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं, उनके एक क्लिक करते ही युवाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। वे इस पैसे से उद्योग धंधे कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 1309 लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम को अनुदान की राशि दी जा रही है, जिसमें अनुसूचित जाती के 73 करोड़ 24 लाख और जनजाति के उद्यमियों को 21 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान आज उमरिया में सिंगल क्लिक के माध्यम से 271 करोड़ 41 लाख रुपए का अनुदान वितरित करेंगे, इस प्रकार कुल 2 लाख 26 हजार 647 युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजना में 2114 करोड़ 48 लाख रुपए लोन के रूप में मिलेंगे, जिसकी शुरुआत आज हो जाएगी।

प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम


रोजगार दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सिर्फ उमरिया में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। सभी जिलों में विभिन्न स्व रोजगार योजनाओं में लाभान्वित हितग्राही, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना में लाभान्वित, उद्योग संघ के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा, इस कार्यक्रम में सभी को स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे।

सीएम करेंगे उद्यमियों से चर्चा

रोजगार दिवस कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान विभिन्न प्रकार के उद्यमों से किसी दो स्व रोजगार योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगे, वे वचुर्अल संवाद करेंगे, ताकि प्रदेशवासियों को भी पता चले कि किस प्रकार युवा स्व रोजगार के माध्यम से मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए आगे बढ़ रहे हंैं।

Story Loader