
Congress accused BJP government: Said- Shivraj is emptying the treasury by wasting money.
उमरिया. जन आक्रोश रैली सोमवार को उमरिया पहुंची। इस दौरान प्रेस कान्फ्रेंस कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह ने भाजपा सरकार को 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार बताते हुए कहा कि पैसे के बल पर चुनी हुई सरकार को गिराया गया। भाजपा ने जनता को कुछ दिया ही नहीं तो आशीर्वाद यात्रा के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फिजूल के पैसे बहा रहे हैं और खज़ाना खाली कर रहे हैं। रीवा जिले से कांग्रेस ने जनाक्रोश यात्रा निकाली है जो रविवार की रात 6वें दिन उमरिया के मानपुर पहुंची थी। मानपुर के आमसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सभी प्रत्याशियों को खड़ा कर शपथ दिलाई और कहा कि इनमें से किसी एक को कांग्रेस टिकट देगी। चुनाव में बाकी सभी लोग मिलजुलकर कांग्रेस को मानपुर विधानसभा से जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है। देश को एकता के सूत्र में बांध कर आजाद कराया है। चंदिया में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी हार सुनिश्चित देख भाजपा आम जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महंगाई आसमान छू रही है। लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोकतंत्र का गला घोंटकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है, उससे हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के दो लाख तक कर्ज माफ किये थे, लेकिन भाजपा सरकार अब उनसे ब्याज सहित वसूली कर रही है। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, कांग्रेस प्रभारी जगदीश सैनी, जिला पंचायत सदस्य सावित्री सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, संजीव खंडेलवाल, ठाकुर सचदेव, पुष्पराज सिंह, नईम खान, ध्रुव सिंह, अशोक गौंटिया मौजूद रहे।
Published on:
26 Sept 2023 04:09 pm

बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
