उमरिया

प्रदेश के इस जिले में विराजी माता बिरासनी के अब ऑनलाइन होंगे दर्शन, बनी सहमति

बिरासनी धाम सेवा समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

2 min read
Jan 18, 2023
प्रदेश के इस जिले में विराजी माता बिरासनी के अब ऑनलाइन होंगे दर्शन, बनी सहमति

बिरसिंहपुर पाली. जगत जननी अष्ट भुजी मां बिरासनी देवी के ऑन लाइन दर्शन कराने की व्यवस्था बनाने की बिरासनी धाम सेवा समिति की मांग पर सहमति बन गई है। जल्द ही मां के भक्त ऑन लाइन दर्शन का लुत्फ उठा सकेंगे। बिरासनी धाम सेवा समिति ने कलेक्टर उमरिया के समक्ष मांग रखी थी। जिसे कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए बैठक का आयोजन कर अपनी सहमति दी है। सुबह कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी बिरासनी मंदिर पहुंच मां की पूजा आराधना की। इसके बाद मंदिर की व्यवस्था का जायजा लिया। शाम 4 बजे से पाली विश्राम गृह में बिरासनी धाम सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मध्यप्रदेश शासन की आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री मीना सिंह, कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान, एसडीएम सिद्धार्थ पटेल, तहसीलदार रमेश परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंअर कन्हाई के साथ बिरासनी धाम सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। बैठक में समिति के पदाधिकारियों व्दारा रखी गई मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। जिनमें मुख्य बिंदुओ पर सहमति बनी है। बिरासनी धाम सेवा समिति के 19 बिन्दुओं की मांग पर विस्तार से चर्चा करते हुए अव्यवस्था के निराकरण के लिए युक्ति -युक्ति पहल करने की बात कही गई। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक कृष्ण कांत अवधिया, रवि मिश्रा, पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता, सरजू प्रसाद अग्रवाल, भरत प्रजापति, विमल अग्रवाल, विवेक अवधिया, प्रदीप अग्रवाल, पवन सांभर, नीलेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
25 को मनाया जाएगा मतदाता दिवस
कलेक्टर डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम जिला व प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। प्राचार्य सीबी सोधियां, नियाज अंसारी तथा नोडल अधिकारी सुशील मिश्रा सदस्य होगे।

Published on:
18 Jan 2023 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर