1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात कारणों से किसान के घर में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

less than 1 minute read
Google source verification
फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

ग्राम मजमानी कला में भीषण आग की चपेट में आने से किसान का घर जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना गत दिवस की बताई जा रही है। घटना के बाद फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है। आग किन कारणों से लगी, इसका कारण अज्ञात है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर किसान रामस्वरूप झरिया के घर के खपरैल वाले हिस्से में आग लग गई, देखते देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। इस दौरान के घर में रखा सामान, सैकड़ों क्विंटल धान एवं अन्य अनाज जलकर खाक हो गया।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी के बाद बांधवगढ़ एसडीएम कमलेश राम नीरज और हल्के के पटवारी भी मौके पर पहुंचे है।

Story Loader