2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहरा के अखाड़े में महादंगल देशभर के नामी पहलवान पहुंचे उमरिया

पहलवानों के पैंतरे देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़

2 min read
Google source verification
बहरा के अखाड़े में महादंगल देशभर के नामी पहलवान पहुंचे उमरिया

बहरा के अखाड़े में महादंगल देशभर के नामी पहलवान पहुंचे उमरिया

उमरिया. रघुराज मानस कला मंदिर द्वारा बहरा के अखाड़े में महादंगल का आयोजन किया गया। पहले दिन कुश्तीबाजों के दांव-पेंच को देख दर्शक पूरे समय विभोर होते रहे। जैसे ही कोई पहलवान अपने प्रतिद्वंदी को पटकनी देने की कोशिश करता कुश्ती प्रेमी शोर मचाने लगते और प्रतिद्वंदी के पैंतरे को नाकाम करते ही उत्साह की आवाजें मंद पड़ जाती। पहलवानों के आराध्य हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महादंगल में अपना दम दिखाने देश भर के नामी पहलवान उमरिया पहुंचे हैं। इनमें कई महिलायें भी शामिल हैं। पहले दिन कुल 14 मुकाबले हुए। पहला मुकाबला कानपुर के कल्लू पहलवान तथा अयोध्या के देवकुमार के बीच हुआ। इस दौरान राज हरियाणा और सतीश गोरखपुर, सोनू पहलवान प्रतापगढ़ व गूंगा पहलवान सतना, बंटू उन्नाव व देवकुमार अयोध्या, बाबा हरिद्वार व शेर सिंह, राजू महोबा व राज हरियाणा, लकी थापा व लाला राजस्थान, पुजारी आगरा व श्रीराम हरिद्वार, देवकुमार अयोध्या व गूंगा पहलवान सतना, बंटू उन्नाव व कल्लू कानपुर, आकांक्षा दिल्ली व मुस्कान हरियाणा, सतीश गोरखपुर व सोनू पहलवान, कृष्णा महोबा व मुन्ना पहलवान, लकी थापा-टाइगर, राजू महोबा-श्रीराम हरिद्वार एवं बाबा हरिद्वार व माउली के बीच हुई।
इन्होंने मिलवाए पहलवानों के हाथ
कुश्ती में दो पहलवानों के बीच हाथ मिलवाने की रस्म समाजसेवी ठाकुर दास सचदेव, हीरेेश मिश्रा, विजय कोल, मेहंदी हसन, अशोक गौंटिया, सुनील राजेंद्र भदौरिया, बाबा वदूूद, पप्पू महाजन, डॉ. एसएस गुप्ता, अभिषेक खट्टर, मो.् साजिद, रसीद, एरास खान आदि ने पूरी कराई। इस अवसर पर त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, संतोष सिंह, रघुनाथ सोनी, राजीव सिंह, शिशुपाल यादव, मो. आजाद, ताराचंद राजपूत, लेखराम सिंह, एशोराम सिंह, मोहित सिंह, चंदन सिंह, ताजेंद्र सिंह, अयाज खान, संदीप शाहा, मो. शाहिद अली रज्जू, मोनू सोनी, देव बहादुर सिंह, मो. नासिर अंसारी, ओमप्रकाश सोनी, अशोक गुप्ता, अशोक खट्टर, निरंजन प्रताप सिंह, गुलाम गौस सहित कई पुराने पहलवान खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
तीन मुकाबलों में नहीं हुआ निर्णय
पहले दिन शनिवार को हुए 14 मुकाबलों में गूंगा पहलवान और लकी थापा ने दो-दो जबकि देवकुमार अयोध्या, सतीश गोरखपुर, बाबा हरिद्वार, राजू महोबा, श्रीराम हरिद्वार, सोनू पहलवान और मुन्ना पहलवान ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं बंटू उन्नाव-देवकुमार अयोध्या, आकांक्षा दिल्ली-मुस्कान हरियाण और बाबा हरिद्वार और मो. अली के बीच हुई कुश्तियों में कोई फैसला नहीं हो सका।

Story Loader