1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार टन कोयला लावारिश मिला

डरा धमकाकर भगा ले गया आरोपी

2 min read
Google source verification
Four tonnes of coal was found

Four tonnes of coal was found

उमरिया. नौरोजाबाद थाना अंतर्गत सांई मंदिर के समीप रेलवे साइडिंग से तकरीबन 4 टन लावारिस अवस्था मे बोरियों में पैक अवैध कोयला पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात जब्त की है। इस मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि भारी मात्रा में लावारिस कोयले को जब्त कर इस मामले से जुड़े आरोपियों की पतासाजी के प्रयास में कई स्थानीय लोगो से पूछताछ भी की जा रही है। विदित हो कि नौरोजाबाद में लम्बे समय से कोयले के काले कारोबार में कई आपराधिक तत्वों के साथ स्थानीय सफेदपोश जुड़े हुये है जो विभागीय अधिकारियों के सांठगांठ से बेखौफ होकर कोयले के काले कारोबार को हवा दे रहे है। बताया जाता है कि कोयले से भरे रेल वैगन में अक्सर रेल साइडिंग से कोल माफियाओं की निगरानी में सैकड़ो की तादात में स्थानीय कई लोग वैगन में चढक़र कोयले को अनलोड करते है और बाद में विधिवत चिन्हित स्थल पर अवैध कोयले का भंडारण कर कारोबारियों को मोटी रकम वसूल कर विक्रय कर देते है। भारी मात्रा में जब्त किया गया कोयला किसका है और इस काले कारोबार में और कितने लोग शामिल है। यह तो पुलिस के जांच का विषय है, पर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अभी हाल के वर्षों में अवैध कोयले पर की गई कार्यवाही की अपेक्षा यह बड़ी कार्यवाही है। इस कार्यवाही से लम्बे समय से काले कारोबार में शामिल कोल माफियाओं में खलबली है।
उमरिया. जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम तिवनी में 5 वर्षीय बच्ची को प्रताडि़त कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मुताबिक बुधवार को 11 बजे रामवती पति स्व.भगवानदीन गोंड़ की 5 वर्षीय पुत्री को स्थानीय आरोपी नरेश सिंह पिता पंचम सिंह द्वारा मानसिक रूप से प्रताडि़त कर डरा धमकाकर भगा ले गया। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज किया है।
युवक से की मारपीट
उमरिया. जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम बनौदा में मनोज चौधरी पिता छिदई से स्थानीय सन्तराम सिंह पिता भारत सिंह द्वारा किसी बात को लेकर मारपीट कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 आईपीसी का मामला कायम किया है।
सटोरिया गिरफ्तार
उमरिया. जिले के पाली थाना अंतर्गत स्थानीय बस स्टैंड में सट्टा पट्टी काट रहे महादेव पिता ईश्वरदीन सोनी उम्र 59 वर्ष से 510 रुपये नगद जबत कर उसके विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है।
महिला ने लगाई थी फांसी
उमरिया. कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोढा में 25 दिन पूर्व महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति पर मामला कायम किया है। संजय यादव पिता स्व. मोतीलाल यादव उम्र 22 वर्ष अपनी पत्नी पार्वती यादव उम्र 19 वर्ष से शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करता था। प्रताडऩा से तंग आकर पार्वती ने बीते 5 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Story Loader