जिले के विभिन्न एसडीएम कार्यालयों में भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों के पालन प्रतिवेदन भी भेजने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम पाली टी आर नाग, मानपुर एसडीएम कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, अंबिकेश प्रताप सिंह, हरनीत कौर सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।