
Isolation wards made in all police stations of the district
उमरिया. जिले के सभी थानों में पुलिस विभाग अब तीन बेड का आइसोलेशन वार्ड बना रही है। इन वार्डो में विद्युत व्यवस्था सहित टॉयलेट वगैरह की समुचित व्यवस्था की गई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि आगामी परिस्थितियों को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है। जिससे भविष्य में कोई भी पुलिस कर्मी के नावेल कोरोना सस्पेक्ट होने पर उन्हें सरलता से आइसोलेट किया जा सके। विदित हो कि कोरोना विभीषिका में जिले के पुलिस कर्मी गंभीरता से सेवा दे रहे है। इस मौके पर सभी लोगो से उनकी मुलाकात हो रही है। जिस वजह से सभी थानों में आइसोलेशन वार्ड विकसित किए जा रहे है। देर शाम एसडीओपी के के पांडेय चंदिया थाना पहुंचकर वार्ड का निरीक्षण किया एवं थाना प्रभारी एमएल वर्मा को गाइड लाइन के अनुसार जरूरी निर्देश दिए है।
कन्या छात्रावास हुआ सेनेटाइज
पब्लिक इन्वॉल्वमेंट इन उमरिया सेनेटाइजेशन के अभियान में कलेक्टर उमरिया द्वारा गठित युवा टीम द्वारा बालिका छात्रावास को सेनेटाइज किया गया। गौरतलब है कि युवा टीम स्वेच्छा से आपस में चंदे करके सामान जुटाकर उमरिया के हर गली, मोहल्ले, छात्रावास, चौराहों में सेनाटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। टीम के डायरेक्टर शारिब अशरफी ने बताया कि हमारी टीम कोरोना के खिलाफ जंग में शासन प्रशासन के साथ हर कदम पर खड़ी है। योगेश खंडेलवाल ने बताया कि जो भी संस्था हमारे साथ आना चाहती है हम उसका हार्दिक अभिनन्दन करते हैं।
Published on:
02 Apr 2020 09:30 am

बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
