
Kotwali police raided, registered 27 cases, seized 139 liters of mahua and 85 pav country liquor
उमरिया. जिला पुलिस द्वारा 21 मई को 34 ए आबकारी एक्ट के तहत 27 प्रकरण दर्ज कर 139 लीटर महुआ शराब एवं 85 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई है। कोतवाली पुलिस ने 4 स्थानों पर दबिश देकर कुल 19 लीटर महुआ शराब एवं 17 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। इसी तरह थाना पाली 7 स्थानों 44 लीटर महुआ शराब, थाना नौरोजाबाद ने 5 स्थानों 34 लीटर महुआ शराब, थाना मानपुर ने 4 स्थानंों 22 लीटर महुआ शराब, थाना इंदवार ने 5 स्थानों से 20 लीटर महुआ शराब एवं 42 पाव देशी प्लेन मदिरा और थाना चंदिया पुलिस ने 2 स्थानों पर दबिश देकर 26 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। आरोपियों के विरूद्ध 34 ए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
मोबाइल चोरी के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
कोतवाली थाना अंतर्गत पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साधना धुर्वे ने 20 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई को शाम करीब 5.30 बजे वह झिरिया मोहल्ला में कपड़े सिलाने गई थी। वहां टेबल पर अपना मोबाइल रख कर अंदर चली गई। करीब 10 मिनट लौटी तो मोबाइल गायब था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की संदेही अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष घटना स्थल के आस पास देखा गया था। संदेही से पूछताछ की गई तो उसने अपराध कारित करना स्वीकार किया। उसकी निशादेही पर मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी अपचारी बालक के विरूद्ध थाना कोतवाली में वर्ष 2022 में कुल 3 एवं वर्ष 2023 में 1 मामला पूर्व से ही दर्ज है।
Published on:
23 May 2023 05:03 pm

बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
