2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: कहीं रामायण पाठ तो कहीं रंगोली बनाकर किया बहनों ने किया खुशियों का इजहार

लाड़ली बहनों ने जिले भर में आयोजित की विभिन्न गतिविधियां

less than 1 minute read
Google source verification
Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana: Somewhere Ramayana recitation and somewhere else by making Rangoli, sisters expressed their happiness

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojana: Somewhere Ramayana recitation and somewhere else by making Rangoli, sisters expressed their happiness

उमरिया. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले सहित नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाड़ली बहनों में उत्साह का वातावरण देखा गया।
ग्राम करकेली, बरहाई जनपद पाली में रंगोली प्रतियोगिता, ग्राम पंचायत उमरिया के पंचायत भवन में बहनों के द्वारा रामायण पाठ कार्यक्रम, मंगठार ग्राम में रंगोली कार्यक्रम, जनपद पंचायत मलहदू के उचेहरा आंगनबाड़ी केंद्र में रंगोली कार्यक्रम, ग्राम पंचायत धवईझर में रंगोली कार्यक्रम, मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम सरसवाही में रंगोली कार्यक्रम, सलैया 02 जनपद पाली में रंगोली कार्यक्रम लाड़ली बहनों के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी खुशियों का इजहार किया।
दीवार लेखन कर किया जागरूक
युवा टीम उमरिया द्वारा लाडली बहना योजना अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। लाडली बहना योजना की जानकारी दीवार लेखन के माध्यम से दी गई। दीवार देखन के दौरान हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, राहुल सिंह, अमृता सिंह, शिखा बर्मन, माया सिंह उपस्थित रहे।

Story Loader