3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करमा नृत्य पर थिरके आदिवासी समाज के लोग, कुर्सी व चम्मच दौड़ भी लगाई

मनाया गया आनंद उत्सव

less than 1 minute read
Google source verification
People of tribal society danced on Karma dance, also ran chair and spoon

People of tribal society danced on Karma dance, also ran chair and spoon

उमरिया. राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न कलस्टरो में आनंद उत्सव की गतिविधियांसंचालित की जा रही है। करकेली जनपद पंचायत के बांका संकुल में आदिवासी समाज के लोगों ने करमा नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्थानीय तौर पर चयनित प्रचलित परंपरागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्सा कसी, चेयर रेस, सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। आनंद उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन नाटक आदि स्थानीय स्तर पर अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। आनंद उत्सव मनाने के पीछे शासन की मंशा है कि क्षेत्र में छिपाी को प्रतिभा को तलाश कर उसे निखारना और फिर उसे ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें। वहीं यह भी प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्रीय बच्चे जो क्षेत्रीय खेल-कूद के अलावा संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें एक मंच पर लाकर खड़ा करना है। बताया गया कि क्षेत्र में आनंद उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों के साथ क्षेत्रीय जनता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पतौर में आनंद उत्सव 16 एवं 17 को
शासकीय हाई स्कूल में आनंद उत्सव 16 एवं 17 जनवरी को मनाने के लिए बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि आनंद उत्सव के तहत 16 जनवरी को कबड्डी, खो-खो, रस्सा कसी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी को लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक का आयोजन के साथ ही पुरुस्कार वितरित किया जाएगा। खेलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

Story Loader