
युवक की लाश मिली
बिरसिंहपुर पाली. पाली थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत गोरइया निवासी 40 वर्षीय शंकर बैगा पिता मातादीन बैगा की लाश संदिग्ध अवस्था मे घर से कुछ दूर पर पड़ी मिली। जिसकी जानकारी मृतक के पुत्र शनि व उसकी पत्नी मुन्नी बाई ने थाना में दी। जांच अधिकारी एमपी अहिरवार ने बताया कि मृतक शंकर बैगा रोज शराब पीने का आदि था, बीते 25 मई की रात्रि वह अपने घर से शराब का अत्यधिक सेवन कर घर से बाहर निकला था, लेकिन वह पूरी रात घर नही गया। सुबह मृतक की पत्नी जब शौच के लिए घर से बाहर निकली, तो वह शव देखकर इसकी जानकारी थाना में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि वह रोज घर आ जाता था, घटना के दिन क्यो नही आया नही पता। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
--------------
अनियंत्रित होकर जीप पेड़ से टकराई, दो गंभीर
उमरिया. जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत करकेली के करही टोला में ग्राम सिलौड़ी से ग्राम बरही जा रही बोलेरो वाहन अनियन्त्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में चालक आशीष पिता भगिलवा रैदास उम्र 24 एवं वाहन में सवार राजेन्द्र सिंह परिहार उम्र 52 निवासी बड़वार गम्भीर रूप से जख्मी है।
प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। घायलों को घटना के बाद बमुश्किल वाहन से बाहर निकाला जा सका है।
घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने घायल परिजनों को रेफर का परामर्श दिया गया है। हादसे में घायल राजेंद्र सिंह की हालत को लेकर चिकित्सको ने बताया कि इनकी हालत नाजुक है, जिन्हें तत्काल जबलपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
--------------
सट्टा के दो आरोपी बंधे
बिरसिंहपुर पाली. पुलिस द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी मनोज कुमार काछी पिता चिंतामणि काछी उम्र 44 वर्ष निवासी पाली को सट्टा खिलाते पाए जाने पर नगदी रकम 1360 रुपये सट्टा पर्चियां व पेन जब्त किया है। इसी क्रम में आरोपी अशोक रैदास पिता सुखलाल रैदास उम्र 36 वर्ष निवासी पाली के कब्जे से नगदी रकम 690 रुपये व सट्टा पर्चियां पेन जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक शशि कुमार द्विवेदी व प्रधान आरक्षक शिवपाल सिंह तोमर की सक्रिय भूमिका रही।
Published on:
28 May 2018 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
