scriptग्रीनलैंड की बर्फ में दबी मिली सात मील चौड़ी और एक मील गहरी नदी | Scientists found hidden river underneath Antarktika Ice | Patrika News
Uncategorized

ग्रीनलैंड की बर्फ में दबी मिली सात मील चौड़ी और एक मील गहरी नदी

बर्फ के नीचे दफन नदी, ओहियो नदी को ग्रीनलैंड में फैली बर्फ के मुकाबले 35 लाख साल पुरानी बताई जा रहा है

Jun 29, 2016 / 01:14 pm

सुनील शर्मा

hidden river in antarctica

hidden river in antarctica

लंदन। ग्रीनलैंड की बर्फ के नीचे एक प्राचीन नदी के अवशेष खोजे गए हैं। भू भौतिकी वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वृहद नदी घाटी का आकार ग्रीनलैंड के कुल क्षेत्रफल का करीब 20 प्रतिशत है। विशेषज्ञों के अनुसार नदी घाटी की मुख्य धारा सात मील चौड़ी व एक मील गहरी है।

बर्फ के नीचे दफन नदी, ओहियो नदी को ग्रीनलैंड में फैली बर्फ के मुकाबले 35 लाख साल पुरानी बताई जा रहा है। रडार से बर्फ की परतों को भेदकर जुटाए गए डाटा विश्लेषण से प्राप्त नतीजों के अनुसार, खोजी गई नदी घाटी ग्रीनलैंड की बर्फ से पुरानी है और आधुनिक जैकबशावन ग्लेशियर को प्रभावित करती है।

रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने, आइस पैनेट्रेटिंग रडॉर डाटा से डिजिटल मॉडल और नदी नेटवर्क का सही चार्ट बनाने के लिए दो अलग अलग सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया। रिसर्चरों के अनुसार यह नदी घाटी जैकोबशवन ग्लेशियर के नीचे एक बिंदु से निकलती है।

खोजी गई नदी घाटी का आकर लगभग 450 हजार वर्ग किलोमीटर है। यह ग्रीनलैंड के कुल क्षेत्रफल का 20 प्रतिशत है। जो कि ओहियो नदी बेसिन के आकार के बराबर है। बर्फ के नीचे 1400 मीटर गहराई और 12 किलोमीटर चौड़ाई में प्राप्त घाटी की आकृति दर्रे के जैसी है। सबसे खास बात कि, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे हिमनदों ने कोई क्षति नहीं पहुंचाई है। यह खोज ग्रीनलैंड की बर्फ के भविष्य का अध्ययन करने में सहायक होगी।

यह जैकोबशावन ग्लेशियर में अब तक का सबसे बड़ा नदी घाटी नेटवर्क है। हाल ही में इसके संबंध में ब्रिस्टोल और इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने जियोग्राफिकल रिसर्च लेटर में लिखा है।

अंटार्कटिका के बारे में कुछ रोचक तथ्य
– अंटार्कटिका के बाद ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा जमे हुए मीठे पानी का स्रोत है।
– ग्रीनलैंड के 80 प्रतिशत हिस्से पर बर्फ की चादर है
– वर्तमान में समुद्र का जलस्तर बढ़ाने में ग्रीनलैंड की बर्फ का 10 प्रतिशत योगदान है।
– एक शोध के अनुसार हर साल 56 बिलियन टन बर्फ पिघल कर समुद्र में मिल जाती है

Home / Uncategorized / ग्रीनलैंड की बर्फ में दबी मिली सात मील चौड़ी और एक मील गहरी नदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो