
Mahila Congress protests in the beauty parlor demanding execution of those who killed the bride
बीना. प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगडऩे का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जाबरा में ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या करने वाले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को सजा दिलाने की मांग को लेकर था। इस दौरान महिला कांग्रेस ने सरकार को जमकर कोसा और कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में कांग्रेस के कार्यकाल को छोड़कर हमेशा ही कानून व्यवस्था बिगड़ी रही है, जिसमें महिलाओं, बच्चों के साथ अमानवीय घटनाएं घटित हुई हंै और सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। ताजा मामला भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कृत्य है, जिसमें जावरा में राम यादव नाम के युवक ने शादी के दिन तैयार होने के लिए गई दुल्हन सोनू यादव की हत्या कर दी। घटना की निंदा करते हुए महिला कांग्रेस ने पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम थानाप्रभारी कमलसिंह ठाकुर के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमा नवैया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Published on:
09 Jul 2020 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
