scriptउन्नाव बांगरमऊ उपचुनाव का अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में, जाने किसे कितना मिला वोट | BJP win Bangarmau vidhansabha by-election | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव बांगरमऊ उपचुनाव का अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में, जाने किसे कितना मिला वोट

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी बांगरमऊ पर श्रीकांत कटियार की जीत
– नोटा का बटन 1435 लोगों ने दबाया

उन्नावNov 10, 2020 / 06:33 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव बांगरमऊ उपचुनाव का अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में, जाने किसे कितना मिला वोट

उन्नाव बांगरमऊ उपचुनाव का अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में, जाने किसे कितना मिला वोट

उन्नाव. बांगरमऊ उपचुनाव का नतीजा भाजपा के पक्ष में गया है पार्टी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेश की आरती बाजपेई को हरा दिया है। उपचुनाव में सबसे अधिक झटका समाजवादी पार्टी को लगा जो तीसरे नंबर पर चली गई। बसपा को चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा। बांगरमऊ चुनाव में नोटा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जो 4 अंकों में पहुंच गई। भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार की जीत से भाजपा में खुशी की लहर है। सदर विधायक पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेई को 31380 मतों से हराया। आरती बाजपेई को 39769 मत मिले। जबकि भाजपा के श्रीकांत कटियार को 71149 मत मिले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश पाल को 35226 मत मिले हैं। बसपा के महेश प्रसाद को 19023 मत मिले हैं।

एक नजर बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर

आरती बाजपेई कांग्रेस – 39769

महेश प्रसाद बसपा – 19023

श्रीकांत कटियार भाजपा – 71149

सुरेश पाल समाजवादी पार्टी – 35226

अशोक कुमार पांडे (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल) – 687
उमर खान (नागरिक एकता दल) – 2194

रामकरण कश्यप भारतीय वंचित समाज पार्टी 932)

राम प्रकाश सिंह पाल राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी 1172

महेंद्र कुमार निर्दलीय 1115

मोहम्मद सब्बन निर्दलीय 863
नोटा 1435

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो