scriptगैंगरेप पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, शकुन सिंह को टिकट | Shakun Singh ticket Jila Panchayat adhyaksh | Patrika News
उन्नाव

गैंगरेप पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, शकुन सिंह को टिकट

– दुष्कर्म मामले में भाजपा एक बार फिर बैकफुट पर। टिकट काट कर दूसरी बार मिला शकुन सिंह को मौका।

उन्नावJun 24, 2021 / 07:13 pm

Narendra Awasthi

गैंगरेप पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, शकुन सिंह को टिकट

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी ने पूूूर्व घोषित प्रत्याशी अरुण सिंह की जगह शकुन सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके पूर्व बीजेपी ने विगत 23 जून को अरुण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। एक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने 24 घंटे के अंदर ही प्रत्याशी को बदल दिया। शकुन सिंह को बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी

पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद बदला प्रत्याशी

पीड़िता की तरफ से एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसमें उसने पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा से टिकट वापस लेने की मांग की थी। वायरल वीडियो में उसने बताया था कि घटना में अरुण सिंह भी आरोपी हैं। इसके बाद से ही अरुण सिंह का टिकट कटने की चर्चा जोरों पर हो रही थी। शाम तक जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी। उल्लेखनीय है गैंगरेप पीड़िता की तरफ से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र दिया गया था। जिसमें उन्होंने अरुण सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा को साफ करना चाहिए कि वह किसके साथ हैं।

इसी मामले में संगीता सिंह सेंगर का भी कटा था टिकट

इसके पूर्व कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दिया गया टिकट वापस ले लिया गया था। जिसके बाद शकुन सिंह को उनकी जगह प्रत्याशी बनाया गया था। एक बार फिर अरुण सिंह का टिकट काटकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए शकुन सिंह को टिकट दिया गया है। जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत ने अपने पत्र में बताया कि प्रदेश और क्षेत्र नेतृत्व के निर्देश पर अरुण सिंह की भाजपा प्रत्याशी को निरस्त किया जाता है उनके स्थान पर वार्ड संख्या 22 फतेहपुर 84 तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शकुन सिंह को पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाता है।

Home / Unnao / गैंगरेप पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, शकुन सिंह को टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो