scriptमुंडन संस्कार करा कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली माइनर में गिरी, दो की मौत, मचा कोहराम | Tractor trolley falls in minor, two killed | Patrika News
उन्नाव

मुंडन संस्कार करा कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली माइनर में गिरी, दो की मौत, मचा कोहराम

– बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र की घटना

उन्नावFeb 24, 2020 / 08:23 pm

Narendra Awasthi

मुंडन संस्कार करा कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली माइनर में गिरी, दो की मौत, मचा कोहराम

मुंडन संस्कार करा कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली माइनर में गिरी, दो की मौत, मचा कोहराम

उन्नाव. मुंडन संस्कार करा कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि घायलों में पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल है।

 

देवली इस्लामाबाद रोड पर उरई खेड़ा के पास की घटना

थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत देवली इस्लामाबाद रोड पर उरई खेड़ा के पास मुंडन संस्कार करा कर वापस जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी बंबा माइनर में गिर गयी, जिसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ व प्रभारी निरीक्षक बेहटा मुजावर मय पुलिस बल मौके पर पहुंच कर 7 घायलों 5 महिलायें व 2 पुरुष को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सीएचसी बांगरमऊ इलाज हेतु भेजा गया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भर पीएम हेतु भेज दिया गया है। शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Home / Unnao / मुंडन संस्कार करा कर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली माइनर में गिरी, दो की मौत, मचा कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो