scriptउन्नाव में व्यापारी ने किसान को मारी गोली, 87 क्विंटल गेहूं का रुपया मांगने पर विवाद | Unnao: Farmer asked for money for sold wheat, businessman beat him | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव में व्यापारी ने किसान को मारी गोली, 87 क्विंटल गेहूं का रुपया मांगने पर विवाद

उन्नाव में व्यापारी ने बेचे गए गेहूं का रुपया मांगने पर किसान के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल किसान को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। व्यापारी 87 क्विंटल गेहूं की कीमत किसान को नहीं दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्नावApr 29, 2024 / 08:49 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में व्यापारी ने गेहूं का पैसा मांगने पर किसान के साथ मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई‌। घायल किसान को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके पहले की ग्रामीण घेरे बंदी करते हमलावर मौके से भाग निकले। घटना फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के तोरना गांव की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। ‌
यह भी पढ़ें

धर्म परिवर्तन के बाद 50 हजार रुपए महीना और नौकरी का लालच, दो बसें पकड़ी गई, मुकदमा दर्ज

कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर के राजपुर निवासी मन्नीलाल ने फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के तोरना गांव निवासी राजा निषाद को 87 क्विंटल गेहूं बेचा था। 5 अप्रैल 2024 को बेचे गए गेहूं के भुगतान के लिए 10 अप्रैल को बुलाया गया था। लेकिन राजा बेचे गए गेहूं का भुगतान नहीं किया। मन्नीलाल को टरकाता रहा। मणिलाल पैसे के लिए बराबर चक्कर लगाता रहा। बीते 19 अप्रैल को भी मन्नीलाल पैसे लेने के लिए तोरना गांव पहुंचा। जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। ‌जिससे वह खून से लथपथ हो गया। ‌ घायल अवस्था में मन्नीलाल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष?

मन्नीलाल ने थाना में तहरीर देकर राजा और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फतेहपुर 84 थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। उन्होंने गोली कांड से इंकार किया। बोले जांच की जा रही है। ‌

Home / Unnao / उन्नाव में व्यापारी ने किसान को मारी गोली, 87 क्विंटल गेहूं का रुपया मांगने पर विवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो