scriptउन्नाव लोकसभा 2024: चौथे चरण में होगा मतदान मतदाताओं की संख्या की विधानसभा वार लेटेस्ट अपडेट | Unnao Lok Sabha 2024: Voting in fourth phase, latest update | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव लोकसभा 2024: चौथे चरण में होगा मतदान मतदाताओं की संख्या की विधानसभा वार लेटेस्ट अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान उन्नाव में चौथे चरण में होगा। जिसके लिए कुल 2498 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 24 जनवरी 2024 के बाद मतदाता सूची को एक बार फिर अपडेट किया गया है। सबसे अधिक मतदाता उन्नाव सदर में है। पुरुष और महिला मतदाताओं में अंतर 145976 है।

उन्नावMar 17, 2024 / 07:59 am

Narendra Awasthi

उन्नाव लोकसभा 2024

लोकसभा चुनाव 2024 – लेटेस्ट अपडेट

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान और मतगणना की तारीख की घोषणा करती है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चौथे चरण का मतदान होगा। 13 मई को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 4 जून को होगी। ढाई महीने चलने वाली मतदान प्रक्रिया का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा। लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना सूचना जारी होते जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। राजनीतिक पार्टियों की होर्डिंग को उतारने का काम पूरे जिले में शुरू किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय में लगाई गई सरकारी योजनाओं की होर्डिंग को भी उतर गया।

उन्नाव में कुल 6 विधानसभा है। जिले की जनसंख्या 3636791 है। जिसमें कुल 2498 पोलिंग स्टेशन होंगे। जिसमें 1241096 पुरुष मतदाता और 1095120 महिला मतदाता है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 98 है। कुल मतदाताओं की संख्या 2336314 है। कुल 1680 मतदान केंद्र बनाए गए हैं‌।

विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या

162 बांगरमऊ विधानसभा

बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 192001 और महिला मतदाताओं की संख्या 168770 है। थर्ड जेंडर की संख्या 22 है। कुल मतदाता मतदाताओं की संख्या 360793 है।

163 सफीपुर विधानसभा

सफीपुर विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 190867 और महिला मतदाताओं की संख्या 163052 है। 8 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 353927 है।

164 मोहान विधानसभा

मोहान विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 351088 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 184855 और महिला मतदाताओं की संख्या 166203 है। थर्ड जेंडर की संख्या 30 है।

165 उन्नाव विधानसभा

उन्नाव विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 425408 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 225798 और महिला मतदाताओं की संख्या 199589 है। थर्ड जेंडर की संख्या 21 है।

166 भगवंतनगर विधानसभा

कुल मतदाताओं की संख्या 420673 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 223380, महिला मतदाताओं की संख्या 197288 है। थर्ड जेंडर मतदाता पांच है।

167 पुरवा विधानसभा

पुरवा विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 224195 और महिला मतदाताओं की संख्या 200218 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है। इस प्रकार कुल मतदाता 424425 है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

Home / Unnao / उन्नाव लोकसभा 2024: चौथे चरण में होगा मतदान मतदाताओं की संख्या की विधानसभा वार लेटेस्ट अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो