
उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही के पिछले छह माह से लंदन में रहने का मामला विधानसभा सत्र में गूंजा
Uttarakhand Police in controversies:उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने इस मामले को जोरशोर से उठाया।धारचूला के विधायक हरीश धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड विस के मानसून सत्र में इस मामले को जोरशोर से उठाया।विधायक धामी ने कहा कि एसओजी का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।उन्होंने सवाल किया कि एक सामान्य वेतनभोगी कर्मचारी लंदन जैसे महंगे शहर में कैसे रह सकता है?सदन में चर्चा के दौरान विधायक धामी ने अपने विस क्षेत्र में फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने का मामला भी उठाया। उन्होंने पुलिस पर क्षेत्र के युवाओं को नशे के झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही चुनौती दी कि यदि उनकी यह बात गलत निकली तो वो विस की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।
कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और बसपा विधायक मो. शहजाद ने गुरुवार को सदन में विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया। बेहड़ ने किच्छा के पूर्व विधायक पर ‘विधायक’ का लैटरपेड प्रयोग करने का आरोप लगाया। बेहड़ ने कहा कि वर्तमान में वह किच्छा से विधायक हैं। लेकिन पूर्व विधायक आज भी अपने पुराने लैटर पेड, जिस पर ‘विधायक’ लिखा है, उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विधायक मो. शहजाद ने कहा कि हरिद्वार में कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उन्हें बिना बताए और अनुमति लिए, उनके खेतों में पोकलैंड मशीनों से खनन किया जा रहा है। जब इस संबंध में एसडीएम से पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। इतना ही इस संबंध में कई बार पत्र लिख जाने के बाद भी एसडीएम ने संतोषजनक जानकारी नहीं दी। शहजाद ने इसे विधायक के विशेषाधिकार का हनन का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
Published on:
23 Aug 2024 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
