4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटोज में देखिए मेरठ शहर, नगर निगम ने कबाड़ से सजाया ईव्ज चौराहा

आजकल मेरठ शहर का ईव्ज चौराहा लोगों का आकर्षण केन्द्र बना हुआ है। मेरठ नगर निगम ने कबाड़ का प्रयोग करके वहां पर सतरंगी लाइट का बुक ट्री लगाया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anand Shukla

Nov 22, 2022

Meerut book tree

मेरठ के प्रमुख ईव्ज चौराहा अब बुकट्री से जगमगा रहा है। जिसमें कई तरह के रंगीन लाइटों का प्रयोग किया गया है। नगर निगम ने जुगाड़ लगा करके कबाड़ से बुकट्री बनाया है। बुकट्री को ईव्ज चौराहे पर लगाया गया है। इस बुकट्री में पुराने ठेलो के चेसिस, चिमटा, स्क्रैप ऑयल ड्रम, और ओल्ड इलेक्ट्रिसिटी पोल का प्रयोग किया गया है।

meerut_book_tree.jpg

मेरठ नगर मिगम ने इस बुक ट्री बनाने के लिए इको इंडिया इनोवेशन कंपनी को प्रोजेक्ट दिया था। इसे बनाने में करीब 1 लाख रुपये का खर्च और 10 कुंतल का कबाड़ लगा है।

Meerut book tree

मेरठ नगर निगम ने सर्किट हाउस चौराहे पर टायर और अन्य बेकार वस्तुओं से चौराहे का सौंदर्यकरण किया गया है। इसके अलावा गांधी आश्रम चौराहे को कबाड़ की वस्तु से सुंदर आकार दिया गया है। सर्किट हाउस चौराहे पर लाइट ट्री, पुराने बेकार ड्रमों से स्ट्रीट इंस्टलेशन, गाड़ी के बेकार पहियों से बैरिकेडिंग कर मिनी व्हील पार्क, जेसीबी के पुराने टायरों से डिस्प्ले वॉल, पार्कों में बैठने के लिए स्टूल मेज आदि की व्यवस्था की गई है।

Meerut book tree

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 93 वें एपिसोड में मेरठ नगर निगम की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह प्रयास पर्यावरण की सुरक्षा और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़ा है।