1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: डिप्टी सीएम ने विरोधी दलों पर किया प्रहार, बोले विरोधी दलों के प्रत्याशियों की इस बार होगी जमानत जब्त

UP Assembly Election 2022 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी राजनीतिक दल के लोग धर्म स्थानों पर नहीं जाते थे लेकिन इस बार चुनाव में वह घंटा घड़ियाल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से बनी है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तरक्की की चरम सीमा पर है। बाकी किसी राजनीतिक दल में यह क्षमता नहीं थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 4 Dec 2021, 10:24 PM IST

डिप्टी सीएम ने विरोधी दलों पर किया प्रहार, बोले विरोधी दलों के प्रत्याशियों की इस बार होगी जमानत जब्त

डिप्टी सीएम ने विरोधी दलों पर किया प्रहार, बोले विरोधी दलों के प्रत्याशियों की इस बार होगी जमानत जब्त

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कानपुर के नेहरू नगर स्थित एक विद्यालय में भाजयुमो (BJYM) के युवा उत्थान कार्यक्रम को संबोधित करने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर कई दल लोगों को जाति संप्रदाय और परिवारों में बांटने का प्रयास कर रही हैं। जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश की जनता के उत्थान, रोजगार, नकल विहीन परीक्षा, रोजगार परक शिक्षा आदि सहूलियतें दे रही है। क्योंकि उत्तर प्रदेश को बनाने का वीणा भाजपा ने लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव परीक्षा की घड़ी है इसलिए नौजवानों को जुटना होगा।

आज कांवड़ यात्रा पर पत्थर हैं फूल बरसते हैं

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी राजनीतिक दल के लोग धर्म स्थानों पर नहीं जाते थे लेकिन इस बार चुनाव में वह घंटा घड़ियाल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से बनी है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तरक्की की चरम सीमा पर है। बाकी किसी राजनीतिक दल में यह क्षमता नहीं थी। उनके मुताबिक आज कांवड़ यात्रा पर पत्थर नहीं बरसते बल्कि हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। प्रदेश में जो पूंजी निवेश बढ़ा सकें जनता को ऐसी सरकार चाहिए।

बोले इस बार सभी वर्ग मिलकर आगे बढ़ें

उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि कानपुर में पिछली बार जो तीन सीटें बच गई थीं। उन्हें भी इस बार जीता जाएगा और सभी विरोधी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराई जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि अगड़ा, पिछड़ा सामान्य सभी मिलकर एक साथ आगे बढ़ें। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अंध विद्यालय के बच्चों से मिले और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी टीम के आलोक कुमार प्रजापति को तथा उपविजेता रही टीम के अमन सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित किया।