scriptजनता समझ गई है काम नहीं करने वालों की नीयत : जेपी नड्डा | JP Nadda People have understood intention of those who do not work BJP | Patrika News
UP Special

जनता समझ गई है काम नहीं करने वालों की नीयत : जेपी नड्डा

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, प्रियंका अब कह रही है कि लड़की हूं लड़ सकती है। लेकिन उनके नाना, दादी, पिता, मां ने इतने साल शासन किया तब उन्हें बहु-बेटियों की याद नहीं आई। जनता समझ गई है कि काम करने वाले और काम नहीं करने वालों की नीयत अलग-अलग होती है।

लखनऊJan 04, 2022 / 05:40 pm

Sanjay Kumar Srivastava

JP Nadda attack

JP Nadda attack

लखनऊ. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, प्रियंका अब कह रही है कि लड़की हूं लड़ सकती है। लेकिन उनके नाना, दादी, पिता, मां ने इतने साल शासन किया तब उन्हें बहु-बेटियों की याद नहीं आई। देश में जो बीते 70 वर्ष में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने सात साल में कर दिखाया है। जनता समझ गई है कि काम करने वाले और काम नहीं करने वालों की नीयत अलग-अलग होती है। जेपी नड्डा ने कहाकि, अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती की ताकत नहीं है कि वह जनता के बीच जाकर जन विश्वास यात्रा निकाल सके।
अखिलेश यादव के भविष्य का कर दिया सत्यानाश

अवध क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहाकि, योगी सरकार ने प्रदेश का नहीं बल्कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भविष्य का सत्यानाश कर दिया है। समाजवादी पार्टी कब्जे को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। सपा ने हमेशा आतंकवाद, कुशासन, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, जुल्म और अंधकार (कब्जे) को बढ़ावा दिया है।
यह भी पढ़ें

सपा की घोषणा के बाद भाजपा का बल्ब फ़्यूज हो गया है : अखिलेश यादव

अखिलेश-मायावती में ताकत नहीं

जेपी नड्डा ने कहाकि, अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती की ताकत नहीं है कि वह जनता के बीच जाकर जन विश्वास यात्रा निकाल सके। अखिलेश यादव कितना भी इत्र लगाएं लेकिन उनकी बदबू और खुशबू में नहीं बदल सकती है। भाजपा के कार्यकर्ता ही जनता के बीच सीना ठोक कर कह सकते है कि जो कहा था वह कर दिखाया है, इस बार भी जो कह रहे हैं करके दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें

सपने में श्रीकृष्ण से मिला वरदान अब रामलला को मनाने अयोध्या जाएंगे अखिलेश

गोमती नगर रिवर फ्रंट में घोटाला किया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, अखिलेश सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र को नहीं दिए। लखनऊ में गोमती नगर रिवर फ्रंट में 1600 करोड़ रुपए का घोटाला किया।

Home / UP Special / जनता समझ गई है काम नहीं करने वालों की नीयत : जेपी नड्डा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो