24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा की घोषणा के बाद भाजपा का बल्ब फ़्यूज हो गया है : अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, नाम बदलनेवाले उप्र के जो माननीय अलीगढ़ में विद्युत परियोजना का सही नाम तक नहीं ले पाए, वो भारी बिजली बिलों से जनता को केवल करंट ही दे सकते हैं, राहत भरी बिजली नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Jan 2022, 4:27 PM IST

सपा की घोषणा के बाद भाजपा का बल्ब फ़्यूज हो गया है : अखिलेश यादव

सपा की घोषणा के बाद भाजपा का बल्ब फ़्यूज हो गया है : अखिलेश यादव

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, नाम बदलनेवाले उप्र के जो माननीय अलीगढ़ में विद्युत परियोजना का सही नाम तक नहीं ले पाए, वो भारी बिजली बिलों से जनता को केवल करंट ही दे सकते हैं, राहत भरी बिजली नहीं। सपा के ‘300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री और सिंचाई बिजली मुफ़्त’ की घोषणा के बाद भाजपा का बल्ब फ़्यूज हो गया है।

यह भी पढ़ें : सपने में श्रीकृष्ण से मिला वरदान अब रामलला को मनाने अयोध्या जाएंगे अखिलेश

अब समझ में आया भाजपा के अपमानित होने का कारण -

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, जो कार्य करेगा, उसको सम्मान मिलेगा। जो केवल बोलेगा और करेगा कुछ नहीं, उसे समाज कभी सम्मान नहीं देगा। इस पर बात पर व्यंग्य कसते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि, अब समझ में आया भाजपा के अपमानित होने का कारण….।

यह भी पढ़ें : यूपी का रण : जेपी नडडा ने अखिलेश को दिखाया आइना, बोले सपा प्रमुख बाबा हो गए फेल

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है -

कहने को भयंकर सर्दी है, पर सियासी गलियारों में पारा हाई है। यूपी में भाजपा और सपा एक दूसरे पर कटाक्ष का मौका नहीं छोड़ रही है। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए नेता जनता के साथ ही भगवान के भी सहारे हैं। सोमवार को अपनी प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने एक दावा किया है। यूपी की सियासत में भगवान कृष्ण की एंट्री हो चुकी है। सपा मुखिया का कहना है कि भगवान कृष्ण रोज सपने में आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। कोई दिन ऐसा नहीं जब भगवान सपने में आकर ऐसा न कहते हों।

हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं -

अखिलेश यादव ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं। उनको कोई पास नहीं करा सकता है। जो पास कराने आ रहे हैं, वो भी नहीं करा पाएंगे। यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर रामराज्य आएगा।