24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी का रण : जेपी नडडा ने अखिलेश को दिखाया आइना, बोले सपा प्रमुख बाबा हो गए फेल

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा बस्‍ती में जमकर गरजे। और विपक्ष पर खूब निशाना साधा। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अमेठी में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं विपक्ष को आईना दिखाया। राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भाजपा और मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहाकि, बाबा मुख्यमंत्री फेल हो गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Jan 2022, 11:48 PM IST

यूपी का रण : जेपी नडडा ने अखिलेश को दिखाया आइना, बोले सपा प्रमुख बाबा हो गए फेल

यूपी का रण : जेपी नडडा ने अखिलेश को दिखाया आइना, बोले सपा प्रमुख बाबा हो गए फेल

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों को ऐलान कभी भी हो सकता है। सभी पार्टियां सियासी पिच पर मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारियां कर रही हैं। नए साल के तीसरे दिन यूपी में काफी गहमागहमी रही। जन विश्‍वास यात्रा को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा बस्‍ती में जमकर गरजे। और विपक्ष पर खूब निशाना साधा। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अमेठी में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं विपक्ष को आईना दिखाया। राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहाकि, बाबा मुख्यमंत्री फेल हो गए उन्हें अब कोई पास नहीं करा सकता है। वहीं चुनावी माहौल में बसपा अध्यक्ष मायावती की चुप्पी राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बिखेर रही हैं। अभी क्यों नहीं कर रही हैं चुनावी रैलियां, मायावती ने इसका राज खोल सबको चौंका दिया।

हमारे पास सुशासन है, विपक्षियों के पास कुशासन : जेपी नड्डा

बस्‍ती में जनविश्‍वास यात्रा में भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘उन लोगों ने जनता को वर्ग और वर्ण में बांटा है। हम ऐसी राजनीति का पुरजोर विरोध करते हैं।’ उन्‍होंने दावा किया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्‍टिकरण की राजनीति को खत्‍म करके विकासवाद को बढ़ावा दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहाकि, अब योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के बैंक खाते में जाता है। अखिलेश यादव के समय में पैसा सीधा उनके ही खाने के लिए जाता था। चुनाव में हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। हमारे पास सुशासन है, विपक्षियों के पास कुशासन है। जेपी नड्डा अखिलेश यादव के गायब लैपटाप पर सवाल किया। और योगी सरकार आगे चलकर, एक करोड़ युवाओं को लैपटॉप व स्मार्टफोन देगी।

कांग्रेस ने हमेशा आस्था के साथ खिलवाड़ किया : सीएम योगी

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 सीएम योगी आदित्यनाथ अमेठी में जन विश्वास यात्रा शामिल हुई। और अमेठी को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। इसके बाद एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहाकि, कांग्रेस ने हमेशा आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने हिंदु—हिंदुत्व में भेदभाव किया है। पर गर्व से कहिए कि हम हिंदू हैं। इसके बाद सीएम योगी ने अपने चार साल से अधिक के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को गिनवाई।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के पूर्वज एक्सीडेंटल हिन्दू, इसीलिए हिन्दू और हिन्दुत्व नहीं समझते: सीएम योगी

हमारे बाबा मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं — अखिलेश यादव

इस वक्त राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहाकि, अगर बेटा परीक्षा में न पास हो पा रहा हो तो कई बार मां-बाप और चाचा भी जाते हैं थोड़ी नकल कराने के लिए, हमारे बाबा मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं, अब उनको कोई पास नहीं करा सकता। जब जो पास कराने आ भी रहे हैं, वो भी नहीं करा पाएंगे। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, रात में हमारे सपने में आए थे भगवान कृष्ण जी, कह रहे थे कि आपकी सरकार बनने वाली है। एक बार नहीं आए, हर दिन आते हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहाकि, जब हमने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का फैसला लिया है और किसानों की सिंचाई मुफ्त करने का वादा किया है, भाजपा को सबसे ज्यादा करंट लगा है। बाबा मुख्यमंत्री ने ठीक से काम किया होता तो आज उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बिजली होती। लोगों को बिजली का इतना बिल नहीं देना पड़ता।

यह भी पढ़ें : जनता को लाल टोपी वालों से रहना होगा सावधान : धर्मेंद्र प्रधान

मायावती ने खोला राज, क्यों नहीं कर रही हैं रैलियां

विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की चुप्पी हैरान करने वाली है। जहां सभी दल रैलियां कर रहे हैं, वहीं मायावती ने अभी तक एक भी रैली नहीं की है। आखिरकार इस चुप्पी का राज खोलते हुए मायावती ने कहाकि, यह उनकी पार्टी की कार्यशैली नहीं है कि वो चुनाव के दो-ढाई महीने पहले से ही धुआंधार रैलियां करे। उन्होंने कहा कि 'भाजपा और कांग्रेस केंद्र या राज्य जहां भी सत्ता में होती हैं, वहां पर चुनावों से पहले रैलियां शुरू कर देती हैं क्योंकि वहां पर पूंजीपतियों और धन्नासेठों का पैसा लगा हुआ है, अगर बीएसपी ऐसा करेगी तो चुनावों के समय पार्टी जनसभा का आर्थिक बोझ नहीं उठा पाएगी।'