मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी के कई जिलों में 26 फरवरी तक बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चलना तो मंगलवार शाम से शुरू हो गया है। और अभी तीन दिन तक ठंडी हवाएं यूपी का तापमान गिराएंगी। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तराखंड और दिल्ली के कई हिस्से में मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मंगलवार शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। जिस वजह से बारिश के साथ-साथ तेज हवा चल रहीं है।