9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का कई जिलों में 23-25 फरवरी तक झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट

Weather Updates : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यूपी के कई जगहों पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक झमाझम बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 23 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की भारी संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Feb 2022, 11:12 PM IST

UP Weather Forecast Latest Update

मौसम अलर्ट

यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी, उत्तराखंड में अगले तीन चार दिन बारिश देखने को मिलेगी। जिस वजह से अचानक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यूपी के कई जगहों पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक झमाझम बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 23 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की भारी संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, 26 फरवरी से मौसम के साफ होने लगेगा। राजधानी लखनऊ की बात करें तो मौसम विज्ञानियों का अपडेट है कि, लखनऊ और आस-पास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

रात और ठंडी होने वाली है

लखनऊ का मंगलवार सुबह मौसम थोड़ा ठंडा था। पर हवाएं चल रही थी। धूप अच्छी निकाली हुई थी। पर शाम होते ही अचानक मौसम बदल गया। और तापमान में भारी गिरावट आ गई। बेहद ठंडी हवाएं चलने लगीं। रात और ठंडी होने वाली है। मौसम विज्ञानियों कहना है कि आने वाले तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। लखनऊ और आस-पास के जिलों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों कहना है कि उत्तराखंड की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी की वजह से यूपी के इन जिलों में ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :एक बार फिर बदलेगा विंड पैटर्न, मौैसम विभाग का होली में भारी बारिश का अलर्ट

अगले तीन-चार दिन बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते मंगलवार ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात हुआ था। जिसके बाद कई हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई। वहीं अब मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन चार दिन बारिश हो सकती है। जिस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होते दिखेगी। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक के रहने के अनुमान हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast : एक सप्ताह तक साफ रहेगा आसमान पर मौसम अलर्ट दोबारा लौटेगी जबरदस्त ठंड

लखनऊ में मौसम का अलर्ट

लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 146 दर्ज किया गया है। लखनऊ में मौसम का अलर्ट है कि, बारिश हो सकती है।

वाराणसी का मौसम पूर्वानुमान

वाराणसी में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 126 है।

प्रयागराज में मौसम अपडेट

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां मौसम बदल रहा है और ठंड बढ़ गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 131 रिकॉर्ड किया गया है।