मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। यूपी के कई जिलों में अब करीब एक सप्ताह तक ठंड से कुछ राहत रहेगी। मौसम विभाग का अपडेट है कि, यूपी के कई जिलों में पूरे सप्ताह मौसम साफ बने रहने की संभावना है। 15 फरवरी से 21 फरवरी तक उम्मीद है कि आसमान में बादल न रहें और सूरज पूरे शबाब से चमके। वैसे मौसम विभाग ने 19 फरवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। बावजूद इसके मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि, मौसम में बदलाव देखा जा सकता है, कुछ जिलों को फिर से शीतलहर की चपेट में ले सकता है। खासतौर से वे जिले जिनकी सीमाएं पहाड़ों के करीब हैं। क्योंकि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। फिर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, एक हफ्ते बाद सर्दी दोबारा दस्तक दे सकती है।