Weather Updates यूपी का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पल पल मौसम में बदलाव आ रहे हैं। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिस वजह से 14-15 फरवरी को मौसम अचनाक खराब हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटों उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के उन जिलों में पड़ेगा जो उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी इलाकों से लगते हैं। इन जिलों में पश्चिम यूपी सहित तराई के जिले शामिल हैं जहां तेज शीतलहर की संभावना है। राजधानी लखनऊ में तो मौसम बेहद ठंडा है। तेज हवाएं गलन को और बढ़ा रहीं हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में घना कोहरा के छाए रहने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के वक्त ठंड बनी रहेगी। 15 फरवरी के बाद मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिलने लगेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलती रहेंगी। एनसीआर के इलाकों में बुधवार को बादल और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।