scriptदर्दनाक : छेड़खानी से आजिज आकर फंदे से लटकीं दो बहने…घर में मचा कोहराम | Painful: Two sisters got fed up of molestation and hanged themselves… there was chaos in the house | Patrika News
बरेली

दर्दनाक : छेड़खानी से आजिज आकर फंदे से लटकीं दो बहने…घर में मचा कोहराम

बरेली में दो बहनों ने सुसाइड कर लिया है। एक का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि दूसरी बहन का शव फंदे से लटक रहा था। दोनों बहनें घर में अकेली थीं। वारदात के वक्त मां-पिता खेत में गए थे। शाम को लौटने पर उन्हें वारदात के बारे में पता चला।

बरेलीMay 09, 2024 / 10:47 am

anoop shukla

बरेली में बुधवार देर शाम एक गांव में दो बहनों ने कमरे के अंदर फंदे पर लटक कर जान दे दी। पीड़ित पिता ने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर अश्लील हरकतें कर उनकी बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ, एसपी देहात और एसएसपी ने घटना का निरीक्षण किया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पड़ोसी लड़के के द्वारा अश्लील हरकतों से परेशान होकर गांव सफरी निवासी उत्तम चंद्र मौर्य की 19 वर्षीय बेटी कल्पना,17 वर्षीय बेटी तुलसी ने कमरे में छत के कुंडे से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता उत्तम चंद्र मौर्य के मुताबिक कल्पना बीए और तुलसी इंटर की छात्रा थी।बताया बुधवार को वह और अन्य परिजन खेत पर काम कर रहे थे। शाम को उनकी पत्नी जब खेत से घर पहुंची तो उनकी एक बेटी तुलसी छत के फंदे से झूल रही थी। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। जबकि दूसरी बेटी कल्पना मृत हालत में जमीन पर पड़ी थी। पास में ही जहर की सीसी पड़ी थी। दोनों के गले पर फंदा लगने का गहरा निशान था। बताया पड़ोस का लड़का आकाश मौर्य पिछले काफी समय से अश्लील हरकतों से परेशान कर रहा था। अपनें दोस्तों से भी परेशान करवाता था।
जिसके कारण दोनों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया और पुलिस को भी नहीं बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी को भाभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आकाश फरार है। एसएसपी, एसपी देहात, सीओ हाइवे ने घटना का निरक्षण किया है।

Hindi News/ Bareilly / दर्दनाक : छेड़खानी से आजिज आकर फंदे से लटकीं दो बहने…घर में मचा कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो